- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Henriette Ishimwe take four wickets in four ball in ICC U19 Women world cup
W,W,W,W...19 साल की अनजान गेंदबाज ने किया लसिथ मलिंगा जैसा कारनामा
आखिरी दो ओवर में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 40 रन बनाने थे, मगर हेनरीट इशिम्वे के मैजिक से जिम्बाब्वे की टीम 19वें ओवर में ही ऑल आउट हो गई.
Published On Jan 17, 2023, 08:42 PM IST
Last UpdatedJan 17, 2023, 08:42 PM IST
Henriette Ishimwe (Photo-ICC)
आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप में रवांडा की गेंदबाज हेनरीट इशिम्वे ने अपनी गेंदबाजी से लसिथ मलिंगा की याद दिला दी. हेनरीट इशिम्वे ने अपने ओवर की चार गेंदों पर लगातार चार विकेट लेकर ना सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि रवांडा को जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत भी दिलाई. हेनरीट इशिम्वे ने यह कारनामा 19वें ओवर में किया. रवांडा ने पहली बार इस टूर्नामेंट में जीत हासिल की है.
रवांडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 120 रन का लक्ष्य रखा था. 18 ओवर में जिम्बाब्वे ने छह विकेट पर 80 रन बनाए थे, आखिरी दो ओवर में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 40 रन बनाने थे, मगर हेनरीट इशिम्वे के मैजिक से जिम्बाब्वे की टीम 19वें ओवर में ही ऑल आउट हो गई.
KABOOMMMM! It’s official💥💥💥💥💥🏏
🔉Rwanda beats Zimbabwe at the #U19T20WorldCup 🇷🇼
🔉 Rwanda breaks a record – Henriette Ishimwe into the books 4 wickets in 4 balls 🇷🇼Intsinzi bakobwa b’u Rwanda… 🪗🎻💃💐👏@RwandaCricket@RwandaOlympic @WomenCrickRwa pic.twitter.com/9tVNEWT6o7
— Mary Maina, MPH (@marymaina_) January 17, 2023
हेनरीट इशिम्वे ने ओवर की पहली ही गेंद पर कुदजाई चिगोरा को बोल्ड कर दिया और अगली गेंद पर ओलिंडा चार भी एलबीडब्ल्यू हो गईं, इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरीं चिपो मोयो को भी हेनरीट इशिम्वे ने बोल्ड कर दिया. ओवर की चौथी गेंद पर आस्था नदलालंबी का विकेट लेकर जिम्बाब्वे को 80 रन पर समेट दिया और 39 रन से अपनी टीम को जीत दिला दी. 18वें ओवर की 5वीं गेंद पर भी जिम्बाब्वे ने अपना छठा विकेट गंवाया था. आखिरी पांच विकेट जिम्बाब्वे ने छह गेंद के अंदर ही गंवा दी.
Rwanda’s Henriette Ishimwe picked up 4 wickets in 4 balls#CricketTwitter #U19T20WorldCup pic.twitter.com/bCKXQpwHuW
— Female Cricket (@imfemalecricket) January 17, 2023
इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा दो बार यह कारनामा कर चुके हैं. वहीं राशिद खान और जेसन होल्डर के नाम भी यह उपलब्धि हासिल की है.