साउथ अफ्रीका की टीम में शामिल हैं दो हिन्दू क्रिकेटर्स, तमिलनाडु और यूपी से है कनेक्शन
साउथ अफ्रीका की टीम में शामिल हैं दो हिन्दू क्रिकेटर्स, तमिलनाडु और यूपी से है कनेक्शन
यह दोनों क्रिकेटर्स भले ही साउथ अफ्रीका में रहते हैं, मगर साउथ अफ्रीका में रहते हुए भी हिंदू धर्म की रीति रिवाजों को फॉलो करते हैं.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - November 13, 2025 5:54 PM IST
Hindu cricketers in South africa Squad
Hindu Cricketers in South africa Squad: साउथ अफ्रीका की टीम इस समय भारत के दौरे पर है. साउथ अफ्रीका की टीम भारत में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ- साथ तीन वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी. 14 नवंबर से दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जाना है. साउथ अफ्रीका की टीम में दो हिंदू क्रिकेटर भी शामिल हैं, एक क्रिकेटर का कनेक्शन यूपी के सुल्तानपुर से हैं, इनके अलावा एक की जड़ें तमिलनाडु से जुड़ी है.
साउथ अफ्रीका की टीम में शामिल केशव महराज और सेनुरन मुथुसामी हिंदू क्रिकेटर हैं. दोनों क्रिकेटर भले ही साउथ अफ्रीका में रहते हैं, मगर साउथ अफ्रीका में रहते हुए भी हिंदू धर्म की रीति रिवाजों को फॉलो करते हैं. केशव महाराज की जड़ें यूपी से जुड़ी है, वहीं सेनुरन मुथुसामी चेन्नई से लगभग 300 किलोमीटर दूर नागापट्टिनम से आते हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
keshav maharaj
यूपी के सुल्तानपुर से है केशव महाराज का कनेक्शन
केशव महाराज का यूपी के साथ कनेक्शन है. केशव महाराज के पूर्वज 1874 में भारत से डरबन नौकरी की तलाश में पहुंचे थे और फिर वहीं बस गए. उनके पूर्वज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले थे. केशव महाराज की भगवान श्रीराम में अपार आस्था है. वह जब आईपीएल मैच को लेकर लखनऊ आए थे, तब उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में दर्शन पूजन किया था.
केशव महाराज का है शानदार रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 60 टेस्ट, 54 वनडे और 30 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 212, वनडे में 72 और टी-20 इंटरनेशनल विकेट है. टेस्ट में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए छह अर्धशतक के साथ 1322 रन भी बनाए हैं.
Senuran Muthusamy
तमिलनाडु के नागापट्टिनम के रहने वाले हैं सेनुरन मुथुसामी
तमिलनाडु के नागापट्टिनम के मूल निवासी सेनुरन मुथुसामी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और धीमी गति से बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी भी करते हैं. सेनुरन मुथुसामी ने अक्टूबर माह का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता था. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था. उनका परिवार कई पीढ़ियों पहले तमिलनाडु से साउथ अफ्रीका आया था. उन्होंने पिछले साल साउथ अफ्रीका ए के साथ भारत का दौरा किया था. उनका जन्म और पालन-पोषण साउथ अफ्रीका में हुआ है, लेकिन वह खुद को दक्षिण भारतीय परिवार ही बताते हैं. वह भारत के खिलाफ पहली बार खेलेंगे. मुथुसामी साउथ अफ्रीका में रहते हुए भी हिंदू संस्कृति को फॉलो करते हैं. वह डरबन में योगा करते हैं और नियमित रूप से मंदिर भी जाते हैं.
सेनुरन मुथुसामी ने भी किया है प्रभावित
31 साल के सेनुरन मुथुसामी ने भी क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री ली है. सेनुरन मुथुसामी ने सात टेस्ट, पांच वनडे और पांच टी-20 मैच खेला है. उनके नाम टेस्ट में 22, वनडे में छह और टी-20 आई में पांच विकेट है. मुथुसामी ने टेस्ट में दो अर्धशतक के साथ 279 रन भी बनाए हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.