×

करोड़ों की कमाई करने वाले MS Dhoni ने डोनेट किए 1 लाख रुपये, फैंस ने जमकर लताड़ा

भारत में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 17 हो गई है

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 27, 2020 4:21 PM IST

कोरोनावायरस महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है। भारत में भी इसका प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस वायरस को नियंत्रित करने के लिए भारत सरकार ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया है। दुनिया में इस समय सभी खेल की प्रतियोगिताएं या तो स्थगित कर दी गई हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है। भारत में कोरोना वायरस (CoronaVirus) के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है और संक्रमित मामले 724 पर पहुंच गए हैं.

सालाना 800 करोड़ की कमाई करने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस जानलेवा वायरस के खिलाफ जारी जंग में पुणे में एक चैरिटी के जरिये एक लाख रुपये दान दिए हैं. धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी से फैंस को इससे अधिक धनराशि की उम्मीद थी। फैंस ने सोशल मीडिया पर धोनी को जमकर खरी-खटी सुनाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी की सालाना कमाई करीब 800 करोड़ रुपये है और ऐसे में उनके द्वारा दिया गया एक लाख रुपये का दान उनको शोभा नहीं देता।

COVID-19: मदद को आगे आए सचिन तेंदुलकर, 50 लाख रुपये किए डोनेट

इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 50 लाख रुपये के चावल गरीबों में बांटने का ऐलान किया था. दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख रुपये दान दिए हैं. युसूफ और इरफान पठान ने बड़ौदा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को 4000 फेसमास्क दिए हैं. पहलवान बजरंग पूनिया और फर्राटा धाविका हिमा दास ने अपना वेतन देने का ऐलान किया है. रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट महिला शटलर पीवी सिंधू ने गुरुवार को कुल10 लाख रुपये दान देने का ऐलान किया था.

WATCH: टीम इंडिया के ‘गब्बर’ ने बॉक्सिंग में आजमाए हाथ, इस नन्हे बॉक्सर के सामने खुद को बचाते नजर आए

कोविड-19 के कारण विश्व में अब तक 21 हज़ार मौतें हो चुकी हैं. संक्रमित लोगों की संख्या करीब 5 लाख पहुंच गई है.

कोविड-19 महामारी को पराजित करने के लिए इस समय पूरा देश एकजुट है। भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 17 हो गई और संक्रमित मामले 724 पर पहुंच गए.