Hockey World Cup 2023: भारत वर्ल्ड कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया

निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थी, मगर पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 22, 2023, 09:58 PM IST

Published On Jan 22, 2023, 09:58 PM IST

Last UpdatedJan 22, 2023, 09:58 PM IST

Indian Hockey team

Indian Hockey team (Photo-twitter)

भारतीय हॉकी टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. रविवार को क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर टीम को मेडल की रेस से बाहर कर दिया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थी, मगर पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी.

मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला. पहले क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं हो सका. दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में भारत के लिए ललित कुमार उपाध्याय ने फील्ड गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. 24वें मिनट में सुखजीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल को भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया. दूसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने भी एक गोल दागा. हाफ टाइम तक भारतीय टीम 2-1 से आगे थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हाफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर में भारत के वरुण कुमार ने 40वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को 3-1 कर दिया, मगर 43वें मिनट में न्यूजीलैंड ने गोल कर अंतर को कम किया. तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत 3-2 से आगे थे. आखिरी और चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने स्कोर को 3-3 की बराबरी पर ला दिया और निर्धारित समय तक यह स्कोर 3-3 का ही रहा, जिसके बाद खेल पेनल्टी शूट आउट में चला गया. पेनल्टी शूटआउट के पहले पांच प्रयास में दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थी. पेनल्टी शूटआउट में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने एक-एक गोल किया, जबकि राजकुमार पाल ने दो गोल किए.

छठे प्रयास में न्यूजीलैंड के लिए फिन्डले और भारत के राजकुमार पाल ने गोल दागे. सातवें प्रयास में भारत के सुखजीत सिंह और न्यूजीलैंड के फिलिप्स हेडन दोनों चूक गए. आठवें प्रयास में सैम लेन ने न्यूजीलैंड के लिए गोल किया, जबकि भारत के शमशेर सिंह चूक गए और न्यूजीलैंड ने मुकाबले को जीत लिया. पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड ने 5-4 से भारत को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया.

 

Editor's Pick