एशिया कप: हांगकांग को यह गलती पड़ी बहुत भारी, सूर्यकुमार यादव ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

हांगकांग की टीम अगर उस समय थोड़ी सी समझदारी दिखाती तो शायद सूर्यकुमार यादव इतना बड़ा स्कोर नहीं बना पाते। यह गलती हांगकांग को वाकई बहुत भारी पड़ी।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 31, 2022, 09:44 PM IST

Published On Aug 31, 2022, 09:44 PM IST

Last UpdatedAug 31, 2022, 09:44 PM IST

suryakumar yadav (AFP फोटो)

दुबई: भारत ने एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मैच में हांगकांग के खिलाफ 20 ओवरों में 2 विकेट पर 192 का स्कोर खड़ा किया। बुधवार को दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम पर टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी लगाईं। विराट की पारी जहां क्लासिक रही वहीं सूर्यकुमार यादव ने तो ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। यादव ने 26 गेंद पर नाबाद 68 रन बनाए वहीं विराट ने 44 गेंद पर 59 रन की पारी खेली। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 45 गेंद पर 98 रन की पार्टनरशिप की।

सूर्यकुमार यादव की इस ताबड़तोड़ पारी के पीछे किस्मत का भी साथ रहा। हांगकांग के खिलाड़ी अगर थोड़ी समझदारी दिखाते तो सूर्य इतनी बड़ी पारी नहीं खेल पाते।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्या हुआ था सूर्यकुमार यादव के साथ

यह भारत की पारी का 18वां ओवर चल रहा था। इस ओवर की पहली दो गेंदों पर सूर्यकुमार यादव ने लगातार दो चौके लगाए थे। वह कुल 35 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। आयुष शुक्ला के ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्य ने क्रॉस शॉट खेलने की कोशिश की। वह चूक गए। गेंदबाजी करने वाली टीम ने एलबीडब्लू की अपील की जिसे नकारते हुए अंपायर ने वाइड करार दिया। इसके बाद हांगकांग के खिलाड़ी थोड़े परेशान नजर दिखे। कप्तान नजाकत ने कुछ समय सोचा और फिर रीव्यू नहीं लेने का फैसला किया।

बस यहीं चूक गए हांगकांग के कप्तान

हांगकांग के कप्तान से बस यहीं गलती हो गई। रीप्ले में साफ हुआ कि गेंद सूर्यकुमार यादव के पिछले पैर के जूते से लगी थी। और उस समय उनका पैर बिलकुल विकेट के सामने था। अगर हांगकांग उस समय रिव्यू ले लेता तो यादव जरूर LBW हो जाते। यादव उस समय 35 रन पर थे। इसके बाद उन्होंने 13 ही गेंद और खेली और अपने स्कोर को 68 रन तक पहुंचाया। सूर्यकुमार ने सिर्फ 22 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।


बना दिया रिकॉर्ड

सूर्युकमार यादव ने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया। दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट मैदान पर किसी भारतीय द्वारा टी20 इंटरनैशनल में यह सबसे बड़ा स्कोर हो गया। इससे पहले विराट कोहली ने इसी मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। यादव की इस कमाल की बल्लेबाजी के बाद हांगकांग टीम को अपने फैसले पर पछतावा तो जरूर हो रहा होगा।

Editor's Pick