- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Hong Kong qualify for Asia Cup will face India and Pakistan in group A
Asia Cup 2022: India vs Pakistan के साथ इस टीम ने किया क्वॉलिफाइ, 31 अगस्त को होगा पहला मुकाबला
Asia Cup 2022 qualifies Hong Kong: हॉन्ग कॉन्ग ने एशिया कप 2022 के लिए क्ववॉलिफाइ कर लिया है। उसने यूएई को हराकर अंतिम छह में जगह बनाई।
Published On Aug 25, 2022, 10:03 AM IST
Last UpdatedAug 25, 2022, 10:03 AM IST
hong kong asia cup
दुबई: Asia Cup 2022 के लिए हॉन्गकॉन्ग ने क्वॉलिफाइ कर लिया है। वह भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में शामिल होगा। आखिरी क्वॉलिफाइंग राउंड में उसने यूनाइटेड अरब अमीरात को हराया। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, हॉन्ग कॉन्ग ने एक ओवर बाकी रहते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। हॉन्गकॉन्ग के लिए यासिम मुर्तजा ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए।
अहसान खान ने हॉन्गकॉन्ग के लिए गेंद से कमाल किया। उन्होंने 24 रन देकर चार विकेट लिए। आयुष शुक्ला ने भी तीन विकेट लिए। इन गेंदबाजी प्रदर्शन की मदद से हॉन्गकॉन्ग ने यूएई को सिर्फ 147 पर रोक लिया। रनों का पीछा करने उतरी हॉन्गकॉन्ग के लिए मुर्तजा ने हाफ सेंचुरी लगाई। वहीं बाबर हयात ने भी 26 गेंद पर ताबड़तोड़ 38 रन की पारी खेली। इन पारियों ने हॉन्गकॉन्ग को जीत दिला दी।
हॉन्गकॉन्ग अब ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ खेलेगी। उसका पहला मुकाबला 31 अगस्त को भारतीय टीम के साथ होगा। इसके बाद 2 सितंबर को वह पाकिस्तान से भिड़ेगी। ग्रुप ए में पहला मैच 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के साथ होगा। ग्रुप से टॉप 2 टीमें सुपर फोर के लिए क्वॉलिफाइ करेंगीं।
| तारीख | मैच | मैदान | समय |
| 27 अगस्त, शनिवार | श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान | दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम | शाम 7:30 बजे |
| 28 अगस्त, रविवार | भारत बनाम पाकिस्तान | दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम | शाम 7:30 बजे
|
| 30 अगस्त, मंगलवार | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम | शाम 7:30 बजे
|
| 31 अगस्त, बुधवार | भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग | दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम | शाम 7:30 बजे
|
| 1 सितंबर, गुरुवार | श्रीलंका बनाम बांग्लादेश | दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम | शाम 7:30 बजे
|
| 2 सितंबर, शुक्रवार | पाकिस्तान बनाम हॉन्गकॉन्ग | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
|
शाम 7:30 बजे
|
| 3 सितंबर, शनिवार | TBC vs TBC, TBC vs TBC, सुपर 4, मैच-1 | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
|
शाम 7:30 बजे
|
| 4 सितंबर, रविवार | TBC vs TBC, TBC vs TBC, सुपर 4, मैच-2 | दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम | शाम 7:30 बजे
|
| 6 सितंबर, मंगलवार | TBC vs TBC, सुपर 4, मैच-3 | दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम
|
शाम 7:30 बजे
|
| 7 सितंबर, बुधवार | TBC vs TBC, सुपर 4, मैच- 4 | दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम
|
शाम 7:30 बजे
|
| 8 सितंबर, गुरुवार | TBC vs TBC, सुपर 4, मैच 5 | दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम
|
शाम 7:30 बजे
|
| 9 सितंबर, शुक्रवार | TBC vs TBC, सुपर 4, मैच 6 | दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम
|
शाम 7:30 बजे
|
| 11 सितंबर, रविवार | फाइनल, TBC vs TBC | दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम
|
शाम 7:30 बजे
|
एशिया कप 2022 के ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें होंगी। टूर्नमेंट का पहला मैच 27 अगस्त को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।