add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND VS SA: उम्मीद है कि हम उन्हें एक्सपोज कर पाएंगे, SA के कोच शुक्री कॉनराड का बड़ा बयान

कॉनराड ने कहा, मुझे लगता है कि हम सभी टॉप टीम के खिलाफ खेलने के दबाव के बारे में बात करते हैं, हमें ठीक से पता नहीं है कि वे किस दबाव में हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 21, 2026 4:01 PM IST

IND VS SA T20 World Cup 2026 Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाना है. दोनों टीमों के लिए सुपर-8 का यह पहला मैच है. ग्रुप स्टेज में अजेय रही दोनों ही टीमें सुपर-8 की शुरुआत भी जीत के साथ करना चाहेंगी. साउथ अफ्रीका के कोच शुक्री कॉनराड का मानना ​​है कि भारतीय टीम पर दबाव ज्यादा होगा.

शुक्री कॉनराड ने अभ्यास सत्र के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, दोनों टीमों पर दबाव है, लेकिन मौजूदा चैंपियन होने के नाते भारत इसे ज्यादा महसूस करेगा, साउथ अफ्रीका दबाव को अपनाएगा और उसका फायदा उठाएगा, न कि उससे घबराएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उम्मीद है कि हम उन्हें एक्सपोज कर पाएंगे: कॉनराड

उन्होंने कहा, भारतीय टीम पर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने का दबाव होगा, उम्मीद है कि हम उन्हें एक्सपोज कर पाएंगे और उस दबाव में उन्हें कमजोर बना पाएंगे, हालांकि, भारतीय टीम कमजोर नहीं है.

कॉनराड ने कहा, मुझे लगता है कि हम सभी टॉप टीम के खिलाफ खेलने के दबाव के बारे में बात करते हैं, हमें ठीक से पता नहीं है कि वे किस दबाव में हैं, मैं यह नहीं कह रहा कि जो खिलाड़ी पिछले तीन मैचों में तीन बार डक पर आउट हुआ है, उस पर अपनी टीम में जगह बनाने का दबाव नहीं है. साउथ अफ्रीका के कोच ने अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म को भारतीय टीम की कमजोरी नहीं मानते हुए कहा कि एक की खराब फॉर्म से टीम कमजोर नहीं होती, टीम इंडिया मजबूत है और उन्होंने अभिषेक का समर्थन किया है.

‘स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष कर है टीम इंडिया, हम फायदा उठाना चाहेंगे’

भारतीय टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका का टी20 में हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, इस पर कॉनराड का कहना था कि द्विपक्षीय सीरीज और विश्व कप के मैचों में बहुत अंतर होता है, भारतीय टीम पिछले मैचों में स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करती हुई दिखी है. साउथ अफ्रीका के पास केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे और एडेन मार्करम के रूप में विकल्प हैं जिनका टीम फायदा उठाना चाहेगी.

साउथ अफ़्रीका ने अभी तक भारत को नॉकआउट मैच में नहीं हराया है. दोनों टीमें पहले 2014 के सेमी-फ़ाइनल और 2024 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में खेल चुकी हैं, लेकिन दो बार की चैंपियन ने दोनों मैच जीते थे. भारत और साउथ अफ़्रीका हाल ही में पिछले साल दिसंबर में खेली गई पांच मैचों की T20I सीरीज़ में एक-दूसरे से मिले थे, जहां टीम इंडिया ने 2024 की रनर-अप टीम को 3-1 से हराया था. एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/