ईश्वर सबसे अच्छे लेखक हैं... लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा ?

भारतीय कप्तान ने कहा, उम्मीद है कि हमें यहां और मैच खेलने का मौका मिलेगा, आशा है कि हम 10 और टेस्ट खेलेंगे और इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 13, 2026, 08:33 PM IST

Published On Jul 13, 2026, 08:33 PM IST

Last UpdatedJul 13, 2026, 08:33 PM IST

Harmanpreet kaur India

Harmanpreet kaur India

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड पर 270 रन की ऐतिहासिक जीत के बाद उम्मीद जताई कि भविष्य में महिला टीम को और अधिक टेस्ट मैच खेलने का अवसर मिलेगा. भारत ने ‘क्रिकेट के मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट को यादगार बनाते हुए इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में पराजित किया.

हरमनप्रीत ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ईश्वर सबसे अच्छे लेखक हैं और उन्होंने इस कहानी को बेहद खूबसूरती से लिखा है, लॉर्ड्स में खेलना हमेशा विशेष होता है, मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने इस मैदान पर महिला टेस्ट आयोजित करने के बारे में सोचा. उन्होंने कहा, उम्मीद है कि हमें यहां और मैच खेलने का मौका मिलेगा, आशा है कि हम 10 और टेस्ट खेलेंगे और इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर टीम के लिए अपना योगदान दिया’

हरमनप्रीत ने विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया के शतक की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस टीम की सबसे मजबूत कड़ी एकजुटता है.उन्होंने कहा, इसलिए हमने उन्हें एकादश में रखा था, उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे मैं बेहद खुश हूं, हमारे सलामी बल्लेबाज इस टीम की सबसे बड़ी ताकत रहे हैं, मैच के पहले चरण में उनकी बल्लेबाजी देखना शानदार था. उन्होंने कहा, पूरी टीम ने शानदार क्षेत्ररक्षण किया, सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर टीम के लिए अपना योगदान दिया.

हरमनप्रीत ने रचा इतिहास, क्रांति गौड़- यास्तिका भाटिया के नाम खास उपलब्धि, लॉर्ड्स में बने कई रिकॉर्ड्स

कप्तान ने की अमोल मजूमदार की तारीफ

हरमनप्रीत ने मुख्य कोच अमोल मजूमदार और सहयोगी स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि कठिन दौर में भी उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा बनाए रखा. उन्होंने कहा, टीम के सहयोगी स्टाफ को इस प्रारूप का काफी क्रिकेट खेलने का अनुभव है, उन्हें परिस्थितियों की अच्छी समझ है और वे हर पल हमें जरूरी सुझाव देते रहे. भारत ने यह टेस्ट मैच टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाने में विफल रहने के बाद खेला था. हरमनप्रीत ने कहा, मैं अमोल सर और पूरे सहयोगी स्टाफ का धन्यवाद करना चाहती हूं, पिछली कुछ सीरीज हमारे पक्ष में नहीं रहीं, लेकिन जिस तरह हमने वापसी की, वह सराहनीय है.

Editor's Pick