add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

साउथ अफ्रीका से हार के बाद WTC Final में कैसे पहुंचेगा भारत? समझिए पूरा गणित

WTC Final 2027- भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद भारत टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कैसे पहंच सकता है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 26, 2025 4:48 PM IST

भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है. दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत एक भी मैच नहीं जीत पाया. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की टीम इंडिया की उम्मीदों को इससे करारा झटका लगा है. भारत 2025-27 के चक्र में अपने आधे मैच खेल चुका है. भारत ने अपने इस चक्र के 18 में से नौ मैच खेल लिए हैं. भारतीय टीम अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में पांचवें स्थान पर है. उसका जीत पर्सेंटाइल 48.15 प्रतिशत का है.

भारत ने जहां अपने आधे मैच खेल लिए हैं वहीं अभी कुछ टीमों के लिए शुरुआती चरण है. न्यूजीलैंड ने अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं खेली है. श्रीलंका और पाकिस्तान ने एक-एक टेस्ट सीरीज ही खेली है. और इंग्लैंड ने अभी ऑस्ट्रेलिया के साथ एशेज शुरू की है, जो उसकी दूसरी सीरीज है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया 100 प्रतिशत और साउथ अफ्रीका 75 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ मजबूती के साथ पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. ऐसे मे भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले दो स्थानों में कब्जा करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगर हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पुराने इतिहास को देखें तो टीमों को फाइनल में जगह बनाने के लिए करीब 60 से 65 पर्सेंट मैच जीतने होते हैं. 2021-23 के चक्र में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम, जो भारत थी, ने 58.8 पर्सेंटाइल के साथ फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं ऑस्ट्रेलिया 67.54 पर्सेंटाइल के साथ पिछले संस्करण में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचा था.

अब बात भारत की करते हैं. भारत को 60 प्रतिशत तक पहुंचने के लिए 130 अंक हासिल करने होंगे. भारत को कुल 18 टेस्ट मैच खेलने हैं. और इन 18 मैचों से उसे अधिकतम 216 अंक मिल सकते हैं. आपको बता दें कि एक टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक मिलते हैं. तो भारत को अगले बचे 9 टेस्ट मैचों में से 78 अंक हासिल करने होंगे. भारत को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो-दो टेस्ट मैच खेलने हैं. ये विदेशी धरती पर खेले जाने वाले टेस्ट मैच हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे पांच टेस्ट मैच घरेलू धरती पर खेलने हैं.

अब देखते हैं कि भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कैसे पहुंच सकता है. हम यहां यह मान लेते हैं कि भारत कोई भी टेस्ट मैच नहीं हारेगा. तो, टीम को 9 मे से छह मैच जीतने होंगे और दो मैच ड्रॉ हो जाएं. तो उसके कुल 72 अंक जीत से और 8 अंक उसे जीत से मिल जाएंगे. ऐसे में भारत के 80 अंक होंगे. और दूसरा और सीधा तरीका यह है कि भारत 7 टेस्ट मैच जीत जाए.

साल 2027 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करने से पहले भारत को श्रीलंका और न्यूजीलैंड का दौरा करना है. अगले साल अगस्त में भारत को श्रीलंका और अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड जाना है. श्रीलंका में भारत का हालिया रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. वहां बीते छह में से पांच टेस्ट भारत ने जीते हैं. लेकिन भारत के लिए न्यूजीलैंड का सफर अच्छा नहीं रहा है. भारत बीते दो सीरीज में भारत वहां एक भी मैच नहीं जीता है. 2020 में 2-0 से और 2014 से 1-0 से हारा था. अगर भारत ये चारों मैच जीत भी जाता है तो भी उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में काफी अंक हासिल करने होंगे.