• Home
  • News
  • How can KKR Qualify for Playoffs after win against Mumbai Indians IPL 2026 Points table Update

MI से जीत के बाद प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी KKR की टीम, प्वॉइंट्स टेबल का क्या है हाल ?

मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट से जीत के बाद केकेआर अंक तालिका में आठवें से छठे स्थान पर पहुंच गई. केकेआर के 13 अंक हो गए हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 21, 2026, 01:02 AM IST

Published On May 21, 2026, 01:02 AM IST

Last UpdatedMay 21, 2026, 01:02 AM IST

kkr

kkr

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को बारिश से प्रभावित मैच में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीद जीवंत रखी. केकेआर की गेंदबाजी इकाई ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आठ विकेट पर 147 रन के स्कोर पर रोक दिया।

केकेआर की टीम मनीष पांडे (45 रन, 33 गेंद) और रोवमैन पॉवेल (40 रन, 30 गेंद) के बीच चौथे विकेट के लिए 48 गेंद में 64 रन की भागीदारी से लक्ष्य के करीब पहुंची। टीम ने 18.5 ओवर में छह विकेट गंवाकर 148 रन जीत दर्ज की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

छठे स्थान पर पहुंची केकेआर की टीम

इस जीत से केकेआर अंक तालिका में आठवें से छठे स्थान पर पहुंच गई जिससे उसके 13 अंक हो गए हैं जिससे उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की धुंधली से उम्मीद अब भी बनी हुई है. पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की यह 13 मैचों में नौवीं हार है.

कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी केकेआर ?

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद केकेआर को उम्मीद करनी होगी पंजाब किंग्स की टीम शनिवार को अपना मैच हार जाए, फिर उसकी निगाहें रविवार दोपहर को होने वाले राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले पर होंगी, जहां टीम राजस्थान रॉयल्स की हार की दुआ करेगी. अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम वह मुकाबला हार जाती है और केकेआर की टीम रविवार शाम को लीग के आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है तो केकेआर की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. अगर राजस्थान रॉयल्स जीत जाती है तो उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी और केकेआर बाहर हो जाएगा.

क्या है प्वॉइंट्स टेबल का हाल ?

आईपीएल 2026 प्वॉइंट्स टेबल की बात करें तो आरसीबी (18 अंक), गुजरात टाइटंस (16 अंक) और सनराइजर्स हैदराबाद (16 अंक) के साथ प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी है. प्लेऑफ की एक सीट के लिए राजस्थान रॉयल्स (14 अंक), पंजाब किंग्स (13 अंक), केकेआर (13 अंक), चेन्नई सुपरकिंग्स (12 अंक) और दिल्ली कैपिटल्स (12 अंक) के बीच कड़ी टक्कर है.

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार बे-नतीजा अंक NRR
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 9 4 0 18 1.065
2 गुजरात टाइटंस 13 8 5 0 16 0.400
3 सनराइजर्स हैदराबाद 13 8 5 0 16 0.350
4 राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 0 14 0.083
5 पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 0.227
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 6 1 13 0.011
7 चेन्नई सुपर किंग्स 13 6 7 0 12 -0.016
8 दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
9 मुंबई इंडियंस 13 4 9 0 8 -0.510
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 13 4 9 0 8 -0.702

Editor's Pick