- क्रिकेट न्यूज़
- News
- How Can You Send Axar Patel Ahead Of Dinesh Karthik says Sunil Gavaskar
IND vs SA: दिनेश कार्तिक से पहले अक्षर पटेल को बैंटिंग के लिए भेजने पर भड़के गावस्कर
कटक में खेले गए 5 मैचों की सीरीज के दूसरे T20I मैच में भारत को साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से मात दी।
Published On Jun 13, 2022, 04:39 PM IST
Last UpdatedJun 13, 2022, 04:39 PM IST
ICC
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने दूसरे T20I में दिनेश कार्तिक से पहले अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के लिए मैदान भेजने पर अपनी राय दी है। कटक में खेले गए 5 मैचों की सीरीज के दूसरे T20I मैच में भारत को साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से मात दी। ये ऋषभ पंत की कप्तानी में भारतीय टीम की लगातार दूसरी हार है।
इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए। लक्ष्य का बचाव करने के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पावरप्ले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए रीजा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस और रासी वान दर दुसें को आउट कर दिया था लेकिन हेनरिक क्लासेन ने 81 रनों की पारी खेलते हुए भारत के मुंह से जीत छीन ली।
इस मैच के दौरान अक्षर पटेल को हार्दिक पांड्या के आउट होने के तुंरत बाद अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया जबकि बैटिंग आर्डर के हिसाब से दिनेश कार्तिक का नंबर था और 7 ओवर बचे हुए थे। पंत और कोच द्रविड़ के इस फैसले ने फैंस और क्रिकेट के जानकारों को हैरान कर दिया। इस पर अब सुनील गावस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा कि जिन खिलाड़ियों को फिनिशर कहा जाता है, उन्हें पारी में जल्दी बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जा सकता है ताकि वे अटैक करने पहले क्रीज पर समय बिता सके।
गावस्कर ने कहा, “जब आप फिनिशर की बात करते हैं तो आपको लगता है कि वह 15वें ओवर के बाद ही बल्लेबाजी करने आएगा। वह 12वें या 13वें ओवर में नहीं आ सकते। हमने आईपीएल में भी ऐसा होते देखा है। कई टीमों ने पिछले 4-5 ओवरों में के लिए अपने बड़े हिटर्स को रखा है।”
उन्होंने आगे कहा, “अगर उन्हें पहले भेजा जाए, तो जरूरी नहीं कि वो आते ही छक्के मारना शुरु कर दें। सच ये है कि जब वे बल्लेबाजी के लिए आते हैं और गेंद और विकेट को समझते हैं, तब अंतिम 4-5 ओवरों में वो अपनी शैली के हिसाब से बल्लेबाजी कर सकते हैं।”