टीम इंडिया फील्डिंग में कैसे बनी नंबर-1? कोच ने किया बड़ा खुलासा
टीम इंडिया फील्डिंग में कैसे बनी नंबर-1? कोच ने किया बड़ा खुलासा
भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कैसे टीम की फील्डिंग ठीक हुई.
Written by Saurav Kumar Last Updated on - November 20, 2024 3:55 PM IST
Image Credit: X
T Dilip On Indian Team: भारत के क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप ने बुधवार को खुलासा किया कि वह ट्रेनिंग सत्र की शुरुआत में खिलाड़ियों के समूहों के बीच क्षेत्ररक्षण प्रतियोगिताओं का आयोजन करना पसंद करते हैं क्योंकि इससे सही माहौल बनाने में मदद मिलती है.
शुक्रवार से यहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार मेहमान भारतीय टीम ने शुरुआती टेस्ट से पहले अपने प्रशिक्षण सत्रों और ‘मैच सिमुलेशन’ (मैच जैसी स्थिति में खेलना) को अधिकतम करने की कोशिश की है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
मुझे उनके काम का अंदाजा हो गया
नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में दिलीप को भारत के क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में बरकरार रखा गया है और उन्होंने कहा कि उनके अनुभव ने उन्हें टीम की तैयारी को बेहतर करने के लिए सही प्रक्रिया की पहचान करने में मदद की है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा अपनी वेबसाइट पर साझा किए गए वीडियो में दिलीप ने कहा, ‘‘अब तक मुझे टीम और वे किस तरह काम करते हैं इसका अंदाजा हो गया .’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं हमेशा शुरुआत में थोड़ी प्रतिस्पर्धा को प्राथमिकता देता हूं ताकि वार्म-अप के बाद वे (प्रशिक्षण सत्र) मौज-मस्ती, हंसी-मजाक और एक-दूसरे के साथ मिलकर शुरू कर सकें.’’ हाल ही में हुए एक प्रशिक्षण सत्र की बारीकियों को समझाते हुए दिलीप ने कहा कि उन्होंने गेंद को सीमा रेखा से वापस फेंकने पर काम किया. इस सत्र में भारतीय खिलाड़ियों को दो समूहों में विभाजित किया गया था. उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सभी लोग एक साथ मिलकर टीम ड्रिल करें लेकिन साथ ही चाहते हैं कि वे मैच के लिए भी तैयार हों.’’
दिलीप ने कहा, ‘‘यही कारण है कि आज की टीम ड्रिल आपसी तालमेल से अधिक संबंधित थी जहां सीमा रेखा पर खड़े क्षेत्ररक्षण को अंदर खड़े क्षेत्ररक्षक के पास गेंद फेंकनी थी इसलिए एक ऊंचे लंबे थ्रो के बजाय हम दो अच्छे सपाट थ्रो चाहते हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि इसे अभ्यास में अपनाया जाए ताकि खिलाड़ियों को पता हो कि उन्हें अपने बाएं या दाएं ओर खड़ा होना है ताकि वे उचित स्थिति में रहें और गेंद वापस पहुंचाने में समय बर्बाद नहीं करें.’’
TRENDING NOW
दिलीप ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य खिलाड़ियों को उनकी स्थिति को समझाना और जोड़ियों में काम करना सिखाना है.
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए सीमा रेखा पर मौजूद खिलाड़ियों को भी पता है कि कोई दूसरा व्यक्ति भी है जो इसका इंतज़ार कर रहा है ताकि वे एक टप्पे या सीधे उसके पास गेंद पहुंचा सके. अभ्यास में इस ड्रिल को करने का मुख्य विचार यही था.’’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.