• Home
  • News
  • How KKR Superstar Rinku Singh Got His Form Back Explained Team Head Coach Abhishek Nayar

IPL 2026: कैसे लौटी रिंकू की फॉर्म? केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने सुनाई पूरी कहानी

रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शुरुआती मैचों में फॉर्म में नहीं थे. इसके बाद उन्होंने लय हासिल की. आखिर बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का फॉर्म कैसे लौटा इसका खुलासा खुद केकेआर के कोच अभिषेक नायर ने किया है.

Edited By : Bharat Malhotra |May 14, 2026, 06:00 PM IST

Published On May 14, 2026, 06:00 PM IST

Last UpdatedMay 14, 2026, 06:00 PM IST

Rinku Singh KKR News

रिंकू सिंह की फॉर्म पर क्या बोले अभिषेक नायर

रायपुर: रिंकू सिंह बहुत अच्छे फिनिशर हैं. पारी के अंत में कम गेंद पर ज्यादा रन बनाकर वह अपनी टीम को मजबूत बनाने और विपक्षी टीम को दबाव में लाने का काम करते हैं. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2026 कीशुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स के इस धाकड़ बल्लेबाज का फॉर्म अच्छा नहीं था. उमकी फॉर्म का असर कोलकाता के नतीजों पर भी पड़ा. केकेआर शुरुआत के छह मैचों में से पांच हारी. और बेनतीजा रहा. यानी टीम के खाते में कोई जीत नही थी. लेकिन इसके बाद केकेआर ने जीत का चौका लगाया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के प्रदर्शन का असर टीम के खेल पर दिखा. आखिर रिंकू फॉर्म में कैसे लौटे इस बात का खुलासा केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने किया. नायर ने बताई रिंकू सिंह के फॉर्म में लौटने की कहानी.

अभिषेक नायर ने बताया कैसे लौटाया रिंकू का फॉर्म

आरसीबी-केकेआर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक नायर ने कहा, ‘जब हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं चल रहा था, तब हमने एक चीज आजमाई – खिलाड़ियों का आत्मविश्वास वापस लाने के लिए सेंटर-विकेट पर खूब प्रैक्टिस की. वरुण (चक्रवर्ती) और रिंकू, दोनों के साथ हमने यही किया, क्योंकि वे हमारी टीम के दो बहुत ही अहम खिलाड़ी हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. दोनों के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए गए. रिंकू के मामले में हमने उन्हें पिच के बीच में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका दिया.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिंकू सिंह के शुरुआती मूवमेंट में आया है बदलाव

नायर ने कहा, ‘अगर आपने गौर किया हो, तो रिंकू का शुरुआती मूवमेंट बदल गया है. अब वह पहले के मुकाबले पिच पर थोड़ा ज्यादा आगे की ओर चलकर खेलते हैं. हमने सोचा कि शायद इस बदलाव से उन्हें मदद मिल सकती है. उन्होंने पहले कभी ऐसा नहीं किया था. हमने इसे उनकी बैटिंग में शामिल किया. इससे उन्हें फायदा हुआ. जब हम इन खिलाड़ियों को वापस फॉर्म में लाने की कोशिश कर रहे थे, तब पर्दे के पीछे बहुत मेहनत चल रही थी, क्योंकि यह काम इतना आसान नहीं होता.’

रिंकू के लिए की गई बहुत सारी जमीनी तैयारी

नायर ने कहा, ‘ मैदान तक पहुंच होना और यह पक्का करना कि हमने कुछ समय गर्मी में बिताया, इससे थोड़ी मदद मिली. उसके मन में यह विश्वास फिर से जगाना कि वह बाउंड्री पार कर सकता है, वह चौके और छक्के लगा सकता है, और ऐसा करने के लिए तकनीकी और रणनीतिक रूप से उसे क्या करना चाहिए. इसलिए, बहुत सारी जमीनी तैयारी की गई.’

आरसीबी के खिलाफ 29 गेंदों पर 49 रन की नाबाद पारी खेलने वाले रिंकू ने अपने पिछले चार मैचों में बिना आउट हुए 207 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172 रहा है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick