- क्रिकेट न्यूज़
- News
- how many players were retained by teams before ipl 2025 mega auction know here
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले कितने खिलाड़ी हो सकेंगे रिटेन, सामना आया बड़ा अपडेट
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा. इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है. हालांकि इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
Published On Aug 09, 2024, 07:27 PM IST
Last UpdatedAug 09, 2024, 07:27 PM IST
PIC- X
इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल के 18वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है. मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमें अभी की तुलना में काफी बदली हुई नजर आएंगी. क्रिकेट फैंस बेसब्री से आईपीएल के मेगा ऑक्शन का इंतजार कर रहे हैं.
हालांकि मेगा ऑक्शन के पहले फैंस के मन में यह भी सवाल उठ रहा है कि आईपीएल कि हर फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन से पहले कितने खिलाड़ी को रिटेन कर पाएगी. अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है तो आज हम आपके इस सवाल का जवाब देंगे.
कितने खिलाड़ी हो सकेंगे रिटेन?
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने आईपीएल की सभी फ्रेंजाइजियों के साथ 31 जुलाई को मुंबई में एक अहम बैठक की थी. इस बैठक के बाद खबर यह निकलकर सामने आई थी कि ज्यादातर फ्रेंजाइजी के मालिक नहीं चाहते हैं कि मेगा ऑक्शन का आयोजन कराया जाए. हालांकि क्रिकबज के रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई मेगा ऑक्शन को रद्द कराने के पक्ष में नहीं है.
क्रिकबज के रिपोर्ट के अनुसार हर टीम अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेगी. हालांकि ये खिलाड़ी डायरेक्ट रिटेन होंगे या कुछ खिलाड़ियों को आरटीएम के जरिए रिटेन किया जाएगा. फिलहाल इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है.
ज्यादा रिटेंशन की फ्रेंजाइजी कर रहे मांग
आईपीएल की सभी फ्रेंजाइजी ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती है. आपको बता दें कि इससे पहले आईपीएल 2022 के दौरान मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था. उस वक्त अधिकतक 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम था. इस बार इसे बढ़ाकर 6 किया जा सकता है. हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.