RCB और RR का बिकना BCCI के लिए क्यों है अच्छी खबर, कैसे हजारों करोड़ से भरेगी तिजोरी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की बिक्री से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भी काफी कमाई होगी. जानते हैं कितना कमाएगा बोर्ड.
Published On Mar 25, 2026, 01:45 PM IST
Last UpdatedMar 25, 2026, 01:45 PM IST
बीसीसीआई को होगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की बिक्री से होगी कितनी कमाई
मंगलवार को आईपीएल की दुनिया में काफी बदलाव देखने को मिले. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की टीमों की बिक्री की खबर आई. और इस बिक्री से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लिए भी खुशखबरी थी. आखिर उसकी भी कई हजार करोड़ की कमाई जो होने वाली है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मालिकाना हक बदल गया है. आदित्य बिरला ग्रुप के लीडरशिप वाले मजबूत कन्सोर्टियम ने इसे डिआजियो से खरीदा है.
इस ग्रुप में अमेरिका के स्पोर्ट्स इन्सवेस्टर डेविड ब्लित्जर, प्राइवेट इक्विटी के दिग्गज ब्लैकस्टोन और टाइम्स ऑफ इंडिया शामिल हैं. यह बिक्री 1.78 बिलियन डॉलर में हुई है. जिसकी भारतीय रुपये में कीमत 16705 करोड़ रुपये बैठती है.
IPL: राजस्थान रॉयल्स को 15 हजार 290 करोड़ रुपये में खरीदने वाले काल सोमानी कौन हैं?
तब कितनी थी राजस्थान रॉयल्स की कीमत
राजस्थान रॉयल्स कभी आईपीएल की सबसे सस्ती टीम थी. साल 2008 में जब पहली बार आईपीएल शुरू हुआ था तब इसकी टीम की कीमत काफी कम थी. लेकिन बीते 19 साल में इसमें कई गुना बढ़ोत्तरी हुई है. तब साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स की बिक्री हुई थी तब इसे 67 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था. हालांकि अब अमेरिका के रहने वाले कल सोमानी के नेतृत्व वाले कन्सोर्टियम ने इसके लिए 1.63 बिलियन डॉलर यानी करीब 15300 करोड़ रुपये का भुगतान किया है.
शेन वॉर्न के मास्टरस्ट्रोक से परिवार को मिलेंगे 460 करोड़ रुपये, समझे पूरा गणित- EXPLAINED
दोनों टीमों की कुल कीमत 3.4 बिलियन डॉलर बैठती है. और अगर आप इसका रुपये में हिसाब लगाएं तो यह करीब 32 हजार करोड़ रुपये बैठती है.
बीसीसीआई को होगी कितनी कमाई
टीमों की बिक्री पर मुहर तो लग चुकी है लेकिन इस प्रक्रिया को पूरा होने में समय लगेगा. और इसके बाद बीसीसीआई को भी अच्छी खासी कमाई होगी. आईपीएल में फ्रैंचाइजी बिकने पर बीसीसीआई को कुल कीमत का 5 फीसदी ट्रांसफर फीस दी जाती है. यानी जिस भी कीमत पर टीम बिकती है, उसका पांच फीसदी बीसीसीआई को मिलेगा.
इस हिसाब से देखें तो आरसीबी की बिक्री से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को 835 करोड़ मिलेंगे. वहीं राजस्थान रॉयल्स से होने वाली कुल कमाई थोड़ी कम होगी. राजस्थान रॉयल्स से उन्हें करीब 752 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. कुल मिलाकर उसे 1580 करोड़ रुपये मिल सकते हैं.
‘अब वारिस आ गया है, तो यह धोनी का आखिरी सीजन होगा’, पूर्व ओपनर ने की ‘आकाशवाणी’
हालांकि राजस्थान रॉयल्स की बाकी टीमें, पार्ल रॉयल्स एसए20, बार्बेडोस रॉयल्स, कैरेबियन प्रीमियर लगी भी इस डील का हिस्सा हैं. तो इसमें बीसीसीआई का कुल हिस्सा का पूरा हिसाब लगाने में थोड़ा समय लग सकता है.
बनी हुई है आईपीएल की ब्रैंड वैल्यू
इन दो टीमों को जितनी कीमत पर खरीदा गया है वह न सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की, बल्कि एक ब्रैंड के तौर पर आईपीएल की वैल्यू को भी बताता है. इससे पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर आईपीएल कितना बड़ा बन चुका है.
कुछ जानकारों का कहना था कि आईपीएल की हालिया वैल्युएशन में कमी आई है. मीडिया अधिकार एक ही जगह (जियोस्टार) आने और गेमिंग ऐप पर बैन से आईपीएल पर असर तो पड़ा लेकिन इन टीमों की बिक्री ने यह साफ बता दिया कि अब भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है.