• Home
  • News
  • How Much Vaibhav Suryavanshi Got in His First IPL Auction Who Else bid for Him apart from Rajasthan Royals

आज 30 करोड़ की बात पर नीलामी में कितनी लगी थी वैभव सूर्यवंशी की बोली, कौन-कौन था रेस में शामिल

वैभव सूर्यंवंशी के रूप में राजस्थान रॉयल्स के हाथ जैकपॉट लग गया है. 15 साल के इस खिलाड़ी के बारे में कहा जा रहा है कि अगर आज इसे नीलामी में शामिल किया जाए तो 30 करोड़ रुपये तक बोली जा सकती है. पर जब वह पहली बार नीलामी में शामिल हुआ था तब उस पर कितनी बोली लगी थी.

Edited By : Bharat Malhotra |May 29, 2026, 10:30 AM IST

Published On May 29, 2026, 10:30 AM IST

Last UpdatedMay 29, 2026, 10:30 AM IST

Vaibhav Suryavanshi in IPl Auction 2025

Vaibhav Suryavanshi in IPl Auction 2025

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 साल है. और इस उम्र में यह बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग में दुनिया के चोटी के बल्लेबाजों को पानी पिला रहा है. राजस्थान रॉयल्स की टीम अगर आज आईपीएल 2026 के दूसरे क्वॉलिफायर में पहुंची है तो इसके पीछे वैभव की बल्लेबाजी की अहम भूमिका है. वैभव को आईपीएल के पहले चेयरमैन ललित मोदी राजस्थान रॉयल्स के इतिहास का बेस्ट बाय बता रहे हैं. वहीं ऐसी भी बात कही जा रही है कि आज अगर वैभव सूर्यवंशी की बोली लगे तो उन्हें 30 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं. तो ऐसे में सवाल उठता है कि पहली बोली में इस खिलाड़ी को कितने रुपये मिले थे. भले ही आज वह राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं लेकिन आखिर उनके लिए किस-किसने बोली लगाई थी. तो जानते हैं आईपीएल 2025 की नीलामी की.

कब हुई थी आईपीएल 2025 की नीलामी

तो, आईपीएल 2025 का मेगा-ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को अबादी अल जौहर एरिना, जेद्दा हुआ. इस नीलामी में 62 विदेशी खिलाड़ियों समेत कुल 182 खिलाड़ी बिके. इन खिलाड़ियों पर कुल 639.15 करोड़ रुपये खर्च हुए. इन खिलाड़ियों में से एक थे वैभव सूर्यवंशी. उस वक्त सूर्यवंशी की उम्र 13 साल थी. वह आईपीएल ऑक्शन में खरीदे जान वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने. वैभव ने आईपीएल नहीं खेला था लेकिन उनका नाम काफी चर्चा में चल रहा था. वह बिहार के लिए कमाल कर चुके थे और उन पर नजरें जरूर थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राजस्थान रॉयल्स ने जीती बाजी, दिल्ली भी थी मैदान में

तो, जब वैभव का नाम अनकैप्ड बल्लेबाजों की लिस्ट में आया तो उत्सुकता जागी. दिल्ली कैपिटल्स ने बोली शुरू की. वैभव का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. दिल्ली कैपिटल्स के बोली लगाते ही राजस्थान रॉयल्स ने अगली बोली 35 लाख की लगी. इसके बाद दिल्ली और राजस्थान रॉयल्स के बीच बिड-वॉर शुरू हो गया. बहुत कम वक्त में यह बोली 1 करोड़ रुपये के पार चली गई. यह बोली दिल्ली ने लगाई. आखिर राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में इस युवा बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल किया.

पहले सीजन में कैसा रहा वैभव का प्रदर्शन

पहले सीजन में अपने मौके के लिए वैभव को इंतजार करना पड़ा. कप्तान संजू सैमसन और कोच राहुल द्रविड़ ने परंपरागत तरीका अपनाया. और युवा बल्लेबाज को कुछ मैच बाद ही प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. आखिर उन्होंने सात मैच खेले. लेकिन उनकी प्रतिभा, कौशल और क्षमता को पहचनाने के लिए काफी था. पहले सीजन में वैभव ने 36 के औसत से 252 रन बनाए. उनका स्ट्राइक-रेट 206.55 का रहा. इसमें एक सेंचुरी भी शामिल थी. यह शतक उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सेंचुरी भी लगाई.

इस सीजन कर चुके हैं कमाल

वैभव ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की वह टीम के मुख्य बल्लेबाज बन गए. संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद ओपनिंग स्थान पर उन्हें मौका मिला. और इस सीजन में वैभव 15 पारियों में 680 रन बना चुके हैं. औसत 45.33 का है और स्ट्राइक रेट 242.85 का. एक एक सेंचुरी और चार हाफ सेंचुरी शामिल हैं. यानी मैच, रन, औसत और स्ट्राइक-रेट सभी ज्यादा.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick