वर्ल्ड कप प्रसारण से आईसीसी को होगी 44 अरब की कमाई, टैक्स से भी भरेगी झोली
50 over World Cup के प्रसारण से ही आईसीसी को बहुत भारी कमाई होगी. जानइ आईसीसी को कितनी कमाई होगी और कितना लगेगा टैक्स
Published On Mar 22, 2023, 05:23 PM IST
Last UpdatedMar 22, 2023, 05:23 PM IST
icc-broadcasting
नई दिल्ली: भारत में 50 ओवर वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा. भारत में क्रिकेट धर्म है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के लिए यह कमाई का बहुत बड़ा साधन है. आईसीसी को उम्मीद है कि भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से उसे बहुत भारी कमाई हो सकती है. आईसीसी वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर टैक्स में छूट चाहती है.
टैक्स में छूट बीसीसीआई के साथ आईसीसी ने 2014 में करार का हिस्सा है. इसमें भारत को तीन आईसीसी इवेंट्स के आयोजन के अधिकार दिए थे. इसमें 2016 टी20 वर्ल्ड कप, 2018 की चैंपियंस ट्रॉफी (जिसे बाद में बदलकर 2021 का टी20 वर्ल्ड कप कर दिया गया. भारत में कोरोना के चलते इसे यूएई और ओमान में शिफ्ट कर दिया गया). और इसके बाद 2023 का वनडे वर्ल्ड कप. इस करार के मुताबिक बीसीसीआई की जिम्मेदारी थी कि वह आईसीसी (और टूर्नमेंट में इसके सभी कर्मशल पार्टनर्स) को टैक्स में छूट दिलाना सुनिश्चित करे.
पिछले साथ भारतीय टैक्स अथॉरिटीज ने आईसीसी को जानकारी दी कि उसे 2023 वर्ल्ड कप के ब्रॉडकास्टिंग रेवेन्यू पर 20 प्रतिशत टैक्स देना होगा. इसमें सरचार्ज शामिल नहीं था. अपने सदस्यों- राज्य असोसिएशन- को बीसीसीआई ने कहा कि आईसीसी पर लगा कोई भी टैक्स भारतीय बोर्ड की आईसीसी के सेंट्रल रेवेन्यू पूल से होने वाली कमाई के अजस्ट कर लिया जाएगा. यानी जो पैसा आईसीसी पर टैक्स लगेगा वह उस कमाई में अजस्ट कर लिया जाएगा जो आईसीसी बीसीसीआई को अपने सेंट्रल रेवेन्यू में से देती है.
इस नोट में लिखा है कि बीसीसीआई ने बताया है कि आईसीसी को 2023 वर्ल्ड के प्रसारण से 533.29 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 44 अरब 06 करोड़ 33 लाख 76 हजार 500 रुपये की कमाई होगी. और इस पर करीब 10.92 प्रतिशत टैक्स लगेगा. यानी करीब 58.23 मिलियन डॉलर का टैक्स लगेगा. भारतीय टैक्स अथॉरिटी 21.84 प्रतिशत टैक्स चाहती थीं और इस हिसाब से 116.47 मिलियन डॉलर का टैक्स लगता.