add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 WC 2026: अभी खत्म नहीं हुई उम्मीद, तीन सिनेरियो, जिससे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम को मंगलवार को इंग्लैंड के हाथों दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान को अब हर हाल में...

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 25, 2026 9:10 AM IST

Pakistan Semifinal Qualification Scenerio: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में मंगलवार को पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा था, हैरी ब्रूक (100) के शतक की मदद से इंग्लैंड ने इस टारगेट को हासिल कर लिया. इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है, हालांकि टीम की उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

पाकिस्तान की टीम ने सुपर-8 में अभी दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक मुकाबला बारिश से धुल गया था, जबकि दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान का सुपर 8 में सिर्फ़ एक मैच बचा है, जो 28 फरवरी को श्रीलंका के ख़िलाफ खेला जाना है. पाकिस्तान को क्वालिफ़ाई करने के लिए उसे श्रीलंका के ख़िलाफ अपना आख़िरी मैच जीतना होगा. एक जीत से उनके तीन पॉइंट हो जाएंगे, लेकिन शायद यह भी काफी नहीं होगा, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाने के लिए उसे अपने अगले मुकाबले में ना सिर्फ जीत चाहिए, बल्कि उसे दूसरी टीमों के नतीजों का भी इंतजार करना होगा. पाकिस्तान का नेट रन रेट भी -0.450 है, जो टीम के लिए और मुसीबतें बढ़ा रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा पाकिस्तान ?

सिनेरियो-1: अगर पाकिस्तान श्रीलंका को हरा देता है, इसके बाद भी उसे दुआ करनी होगी कि इंग्लैंड न्यूज़ीलैंड को हरा दे, और श्रीलंका भी न्यूज़ीलैंड को हरा दे. उस स्थिति में पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान प्वॉइंट्स टेबल में तीन अंक के साथ दूसरे नंबर पर होगी और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर जाएगी.

सिनेरियो-2:अगर न्यूजीलैंड अपने बचे हुए मैचों में से एक जीत जाता है और दूसरा हार जाता है, तो पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड दोनों के तीन-तीन पॉइंट्स होंगे (अगर पाकिस्तान श्रीलंका को हरा दे). उस स्थिति में बेहतर नेट रन रेट (NRR) वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी.

सिनेरियो- 3: अगर पाकिस्तान का श्रीलंका के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो वह दो पॉइंट्स पर सुपर-8 को खत्म करेंगे. अगर श्रीलंका का न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो श्रीलंका टीम भी 2 पॉइंट्स पर खत्म होगी. अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड से हार जाता है,जबकि उनका दूसरा मैच (श्रीलंका के खिलाफ) बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो वे भी दो पॉइंट्स पर खत्म होंगे. उस स्थिति में पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड में से सबसे अच्छी नेट रन रेट वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/