add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

न्यूजीलैंड की जीत से बढ़ी टेंशन, मगर अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है पाकिस्तान की टीम, जानें समीकरण

न्यूजीलैंड की टीम ने बुधवार को श्रीलंका को 61 रन से हरा दिया. न्यूजीलैंड की इस जीत के बाद पाकिस्तान को चमत्कार की उम्मीद है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 26, 2026 8:29 AM IST

Pakistan Qualification Scenerio for T20 World Cup 2026 Semifinal: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में बुधवार को न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका को 61 रन से हरा दिया. न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल की तरफ अपना कदम बढ़ाया है. वहीं पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है, मगर टीम की उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. पाकिस्तान के लिए अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है.

ग्रुप-2 में शामिल पाकिस्तान की टीम का सुपर-8 में पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. वहीं दूसरे मैच में उसे इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. दो मैचों में पाकिस्तान के पास सिर्फ एक अंक है और टीम का नेट रन रेट भी -0.461 है. इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए इस ग्रुप से क्वालिफाई कर गई है, जबकि तीन अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की दूसरी दावेदार है. न्यूजीलैंड का रन रेट भी +0.350 है. तीसरे नंबर पर मौजूद पाकिस्तान की टीम अपने आखिरी लीग मैच में 28 फरवरी को पाकिस्तान से अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी. पाकिस्तान अगर आखिरी मुकाबले में जीतती है तो वह तीन अंक तक पहुंच सकती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान की सेमीफाइनल में कैसे होगी एंट्री ?

पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड की बड़ी जीत की दुआ करनी होगी. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का मुकाबला शुक्रवार को खेला जाना है. इस मैच में अगर इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हरा देती है तभी पाकिस्तान के लिए दरवाजे खुल सकते हैं. इसके अलावा पाकिस्तान को भी श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह जरुरी है कि न्यूजीलैंड की हार और उसकी अपनी जीत का अंतर इतना बड़ा हो कि वह न्यूजीलैंड के नेट रन रेट (+3.050) को पीछे छोड़ सकें.

टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ श्रीलंका

वहीं न्यूजीलैंड से हार के बाद श्रीलंका की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई. बुधवार को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 169 रन का टारगेट रखा था, श्रीलंका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 107 रन ही बना सकी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/