add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इंग्लैंड से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा पाकिस्तान, देखें पूरे समीकरण

अगर, मगर के बीच पाकिस्तान का सेमीफाइनल का सफर फंस गया है. अब बाजी उसके हाथ से निकल चुकी है. और सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम के लिए अंतिम चार मं जगह बनाना मुश्किल लग रहा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 25, 2026 12:13 AM IST

पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम हो गई हैं. मंगलवार 24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकल में मिली हार के बाद सलमान अली आगा की कप्तानी वाली इस टीम के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. सुपर 8 में पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड से था. यह मैच बारिश की वजह से धुल गया था. इस मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई थी. इसके बाद आज खेले गए मैच में इंग्लैंड ने दो विकेट से जीत हासिल की. इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

पाकिस्तान के पास अब सिर्फ एक अंक है. और अब उसका सिर्फ एक मैच बचा है. और उसका वह मुकाबला सहमेजबान श्रीलंका के खिलाफ है. और पाकिस्तान के लिए जरूरी होगा कि वह इस मैच को जीते. लेकिन सिर्फ इससे ही उसका काम नहीं बनेगा. उसे बाकी नतीजे भी अपने पक्ष में जाने की उम्मीद करनी होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान सेमीफाइनल में कैसे जाएगा?

सुपर 8 के मैचों में कोई रिजर्व डे नहीं है. यानी अगर बारिश की वजह से धुल जाए तो टीमों को अंक बांटने होंगे. ऐसे में हर मैच अहम हो जाता है. अधिकारियों ने कम से कम 5 ओवर का मैच करवाने के लिए भी 90 मिनट का बफर टाइम दिया जाएगा. लेकिन मैच अगर किसी वजह से इतना भी नहीं हो पाता कि उसका नतीजा निकल सके तो फिर दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिया जाएगा. और अगर पाकिस्तान का एक और मैच धुल जाता है तो उसके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे.

पहली तस्वीर

पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ अपना मैच जीतना होगा. और उसके बाद उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका और इंग्लैंड, दोनों टीमें न्यूजीलैंड को हरा दें. अगर ऐसा होता है तो न्यूजीलैंड की टीम के सिर्फ एक अंक रहेंगे. और श्रीलंका के दो अंक हो जाएंगे. ऐसे में पाकिस्तान की टीम तीन अंकों के साथ ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में जगह बना लेगी.

दूसरी तस्वीर


न्यूजीलैंड की टीम अपने बाकी बचे दो मैचों में से सिर्फ एक मैच जीते. और पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को बड़े अंतर से हराए. अंतर इतना होना चाहिए कि पाकिस्तान का नेट रनरेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए.

अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान के तीन अंक होंगे. न्यूजीलैंड के भी तीन अंक होंगे. लेकिन पाकिस्तान नेट रनरेट के आधार पर अंतिम चार में जगह बना सकता है. श्रीलंका की टीम के अधिकतम दो अंक हो सकते हैं. पाकिस्तान को एक लाभ यह भी है कि 28 फरवरी को उसका मैच न्यूजीलैंड के मैच के बाद होगा. ऐसे में उसे इस बात का अंदाजा होगा कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/