• Home
  • News
  • How Rajasthan Royals benefited from Lucknow Super Giants Win Over Chennai Super Kings

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की हुई बल्ले-बल्ले

यह राजस्थान रॉयल्स की टीम का मुकाबला नहीं था. लेकिन इसके बाद भी उनकी नजरें चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के इस मैच पर रही होंगी. और लखनऊ ने चेन्नई को हराकर राजस्थान का फायदा किया है.

Edited By : Bharat Malhotra |May 16, 2026, 09:25 AM IST

Published On May 16, 2026, 09:25 AM IST

Last UpdatedMay 16, 2026, 09:25 AM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत ने बिगाड़ा चेन्नई का खेल, राजस्थान को हुआ फायदा

आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही चेन्नई को अंक तालिका में एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है.

आईपीएल 2026 के अपने 12वें मुकाबले में मिली पांचवीं हार के साथ ही सीएसके अंक तालिका में अब पांचवें से छठे नंबर पर आ गई है. टीम के कुल 12 प्वाइंट्स हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की हार से राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को फायदा पहुंचा है. आरआर अंक तालिका में अब छठी पोजीशन से उठकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

12 मुकाबलों में 16 प्वाइंट्स के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप पर बनी हुई है. वहीं, गुजरात टाइटंस (जीटी) भी 16 प्वाइंट्स लेकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है. सनराइजर्स हैदराबाद 12 मुकाबलों में 14 प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है, तो पंजाब किंग्स इतने ही मुकाबलों में 13 प्वाइंट्स लेकर अंक तालिका में चौथे नंबर पर है. दिल्ली कैपिटल्स 11 मुकाबलों में 9 प्वाइंट्स के साथ सातवें, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें पायदान पर है.

लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. लेकिन वह कई टीमों का खेल बिगाड़ सकती है. चेन्नई के बाद उसके मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ हैं और ये दोनों टीमें अभी प्लेऑफ की रेस में शामिल हैं.

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 187 रन लगाए. टीम की ओर से कार्तिक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 71 रनों की दमदार पारी खेली, तो अंत के ओवरों में शिवम दुबे ने सिर्फ 16 गेंदों में 32 रन बनाए.

स्थान टीम खेले जीते हारे बिना परिणाम नेट रन रेट अंक
1 RCB 12 8 4 0 +1.053 16
2 GT 12 8 4 0 +0.551 16
3 SRH 12 7 5 0 +0.331 14
4 PBKS 12 6 5 1 +0.355 13
5 RR 11 6 5 0 +0.082 12
6 CSK 12 6 6 0 +0.027 12
7 DC 12 5 7 0 -0.993 10
8 KKR 11 4 6 1 -0.198 9
9 MI 12 4 8 0 -0.504 8
10 LSG 12 4 8 0 -0.701 8

हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 188 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 3 विकेट खोकर 16.4 ओवर में हासिल कर लिया. टीम की तरफ से मिचेल मार्श ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 38 गेंदों पर 90 रनों की आतिशी पारी खेली, जबकि जोश इंग्लिस ने 36 रनों का योगदान दिया. निकोलस पूरन बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 17 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई.

चेन्नई सुपर किंग्स के अब दो मैच बाकी हैं. उसे सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने मुकाबले खेलने हैं. और ये दोनों ही मैच उसके लिए जीतने बहुत जरूरी हैं. ये दोनों टीमें चेन्नई से अंक तालिका में ऊपर हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की 12 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे और गुजरात टाइटंस 12 मैचों में 16 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है. वहीं पांचवें नंबर पर बैठी राजस्थान रॉयल्स के मैच दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ है. उसका चेन्नई से एक मैच ज्यादा है और उसके तीनों मैच अपने से नीचे की टीमों के खिलाफ हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick