• Home
  • News
  • How Shane Warne’s Masterstroke Could Earn His Family 460 Crore After Rajasthan Royals Rupees 15286 cr deal Explained

शेन वॉर्न के मास्टरस्ट्रोक से परिवार को मिलेंगे 460 करोड़ रुपये, समझें पूरा गणित- EXPLAINED

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले सीजन में खिताब जीता था. साल 2008 में इस टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. लेकिन मंगलवार को अमेरिका के रहने वाले उद्ममी कल सोमानी ने इस टीम को 1.63 बिलियन डॉलर यानी करीब 15 हजार 290 करोड़...

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 25, 2026, 09:30 AM IST

Published On Mar 25, 2026, 09:30 AM IST

Last UpdatedMar 25, 2026, 09:30 AM IST

Shane Warne in RR

शेन वॉर्न का मास्टर स्ट्रोक

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले सीजन में खिताब जीता था. साल 2008 में इस टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. लेकिन मंगलवार को अमेरिका के रहने वाले उद्ममी कल सोमानी ने इस टीम को 1.63 बिलियन डॉलर यानी करीब 15 हजार 290 करोड़ रुपये में खरीदा. यह आईपीएल के इतिहास की सबसे महंगी डील में से एक रही. लेकिन इस डील से शेन वॉर्न के परिवार को भी कई सौ करोड़ की रकम मिलेगी. कुल मिलाकर करीब 460 करोड़ रुपये. वॉर्न को साल 2008 में बेस ब्राइस चार लाख अमेरिकी डॉलर मे खरीदा गया था. और रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल से सैलरी के तौर पर वॉर्न को सिर्फ 9 करोड़ रुपये मिले.

शेन वॉर्न का मास्टरस्ट्रोक

लेकिन इसके साथ ही इस दिग्गज लेग स्पिनर ने एक मास्टर-स्ट्रोक चला था. खबर है कि वॉर्न ने रॉयल्स के पहले मालिक इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स, जो ब्रिटिश इंडियन बिजनसमैन मनोज बदाले के नेतृत्व वाला कंसर्टियम है, से एक डील की थी. इस डील के तहत उन्हें फ्रैंचाइजी के लिए हर सीजन में खेलने पर 0.75 पर्सेंट इक्विटी मिलेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘अब वारिस आ गया है, तो यह धोनी का आखिरी सीजन होगा’, पूर्व ओपनर ने की ‘आकाशवाणी’

वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स के लिए चार सीजन खेले. और उन्हें रॉयल्स से तीन फीसदी हिस्सेदारी मिली. अब जब यह राजस्थान रॉयल्स की टीम 15 हजार 286 करोड़ रुपये में बिक गई है तो वॉर्न की उस हिस्सेदारी की कीमत 486 करोड़ रुपये हो गई है. वॉर्न का हालांकि 2022 में निधन हो गया था. तो यह रकम उनके परिवार को मिलेगी.

आईपीएल से सबसे ज्यादा रकम कमाने वाले क्रिकेटर्स में शुमार

जब से वॉ़र्न की योजना की खबरें सामने आ रही हैं तो फैंस सोशल मीडिया पर उनके इस मास्टरप्लान की खूब तारीफ कर रहे हैं. अब शेन वॉर्न आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रकम कमाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

IPL: राजस्थान रॉयल्स को 15 हजार 290 करोड़ रुपये में खरीदने वाले काल सोमानी कौन हैं?

शेन वॉर्न को राजस्थान रॉयल्स ने पहले सीजन में कप्तान बनाया था. वह टीम के कोच भी थे. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले ही सीजन में खिताब अपने नाम किया था. शुरुआती वर्षों में टीम को संवारने और तैयार करने में वॉर्न ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने आईपीएल में 55 मैचों में 57 विकेट लिए. साल 2011 में उन्होंने आईपीएल से संन्यास ले लिया था.

IPL 2026 से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करेंIPL 2026 से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick