×

Duleep Trophy: ये कैसा टूर्नामेंट जिसमें नहीं होगा फाइनल मुकाबला? कैसे टीम बनेंगी चैंपियन, जानिए पूरा समीकरण

दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज आज से हो चुका है. इस बार टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला नहीं खेला जाएगा. ऐसे में कौन सी टीम कैसे चैंपियन बनेगी जानिए यहां.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - September 5, 2024 4:07 PM IST

नई दिल्ली. दलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत आज से हो गई है. पहले दौर में आज इंडिया ए का मुकाबला इंडिया बी से और इंडिया सी का मुकाबला इंडिया डी से हो रहा है. इस घरेलू टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कई बड़े सितारे खेल रहे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि दलीप ट्रॉफी में फाइनल जैसा कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा. जिससे यह आसानी से साफ हो सके कि आखिर कौन सी टीम चैंपियन बनेगी. ऐसे में दलीप ट्रॉफी के विनर का चयन कैसे होगा आज हम आपको इसका पूरा समीकरण बताएंगे.

बिना फाइनल के कैसे टीम बनेगी चैंपियन

दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी चार टीम खेल रही हैं. सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेंगी. सभी मुकाबले के बाद जिस टीम के पास ज्यादा अंक होंके उस टीम को विजेता घोषित किया जाएगा.

किस तरह से टीम को मिलेंगे अंक

दलीप ट्ऱॉफी में कोई टीम अगर मुकाबला एक पारी या 10 विकेट से जीतती है तो वैसे में टीम को 7 अंक मिलेंगे. अगर कोई टीम सिर्फ मैच जीतती है तो उसे 6 अंक मिलेंगे. इसके अलावा अगर कोई टीम पारी के आधार पर बढ़त लेती या या मैच ड्रॉ होता है तो बढ़त लेने वाली टीम को 3 अंक मिलेंगे. टूर्नामेंट के अंत में जिस टीम के पास सबसे ज्यादा अंक होंगे उसे विजेता माना जाएगा.

दलीप ट्रॉफी 2024 का पूरा शेड्यूल

5 से 8 सितंबर – टीम ए वर्सेस टीम बी – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

5 से 8 सितंबर – टीम सी वर्सेस टीम डी – रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर

12 से 15 सितंबर – टीम ए वर्सेस टीम डी – रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर

12 से 15 सितंबर – टीम बी वर्सेस टीम सी – ACA ADCA ग्राउंड, अनंतपुर

19 से 22 सितंबर – टीम बी वर्सेस टीम डी – ACA ADCA ग्राउंड, अनंतपुर

19 से 22 सितंबर – टीम ए वर्सेस टीम सी – रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर