add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में कैसे पहुंचेगा ऑस्ट्रेलिया, अब वाकई 'भगवान भरोसे' है पूर्व वर्ल्ड चैंपियन

ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए सुपर 8 में पहुंचना मुश्किल लग रहा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 17, 2026 11:22 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के साथ ऐसा बहुत ही कम हुआ है कि किसी आईसीसी टूर्नामेंट में उसकी किस्मत का फैसला दूसरी टीमों के हाथों में हो. और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया इसी स्थिति में है. यहां तक कि उसकी किस्मत जिन दो टीमों के हाथों में है वह आईसीसी की टी20 रैंकिंग में 11वें और 12वें स्थान पर है. और ऑस्ट्रेलिया की टीम अब इस वर्ल्ड कप में लीग स्टेज पर ही बाहर होने की कगार पर है.

श्रीलंका ने सोमवार, 17 फरवरी को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. 182 रन के लक्ष्य को टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 18 ओवर में हासिल कर लिया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के हाथों 23 रन से हार मिली थी. ऑस्ट्रेलिया अब तीन में से दो मैच हार चुकी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अब सुपर 8 में पहुंचने के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है. आज मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मुकाबला है. और अगर आज जिम्बाब्वे जीत जाता है तो ऑस्ट्रेलिया की टीम बाहर हो सकती है. हालांकि अगर आयरलैंड जीत जाता है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए उम्मीदें बनी रहेंगी.

और अगर जिम्बाब्वे आज हार जाता है तो शुक्रवार, 19 फरवरी को उसका और श्रीलंका के बीच होने वाला मैच बहुत अहम हो जाएगा. जिम्बाब्वे अगर हार जाता है तो ऑस्ट्रेलिया के मौका बन जाएगा. वहीं अगर वह जीत जाता है तो वह इस ग्रुप में श्रीलंका के साथ सुपर 8 में जाएगा.

अगर जिम्बाब्वे की टीम श्रीलंका से हार जाता है तो और आयरलैंड से भी हार जाता है तो जिम्बाब्वे और आयरलैंड दोनों के चार अंक होंगे. तो मामला रनरेट पर आकर अटक जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया का एक मैच ओमान से 20 फरवरी को है. और उसके लिए सारा खेल किस्मत पर है. और जैसा कि श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने कहा था, ‘अब हम भगवान भरोसे हैं.’

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया में मैच का क्या रहा हाल?


श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने कमाल की सेंचुरी बनाई. और 12 गेंद बाकी रहते उसने जीत हासिल की. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम सुपर 8 में पहुंच गई है. श्रीलंका ने जीत के लिए मिले रिकॉर्ड 182 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया.

अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाने के अलावा दूसरे विकेट के लिए कुसल मेंडिस (38 गेंद में 51) के साथ 66 गेंद में 97 जबकि पवन रथनायके (15 गेंद में नाबाद 28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 गेंद में 79 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिला दी.

इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुपर आठ में पहुंचने की उम्मीदें अधर में लटक गई हैं. अब उसे अपने अंतिम मैच में ओमान के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और बेहतर नेट रन रेट के लिए अन्य परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. जिम्बाब्वे ने मं अगर आयरलैंड को हरा दिया तो ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप चरण में ही खत्म हो जाएगा.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/