महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: बहुत रोमांचक हुई सेमीफाइनल की जंग, भारत कैसे बनाएगा अंतिम 4 में जगह

भारतीय टीम को महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा. यह बड़ा सवाल है. टीम के लिए राह मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 26, 2026, 12:08 PM IST

Published On Jun 26, 2026, 12:08 PM IST

Last UpdatedJun 26, 2026, 12:08 PM IST

भारतीय टीम कैसे पहुंचेगी सेमीफाइनल में (फोटो-आईएएनएस)

नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप में ग्रुप ए को ग्रुप ऑफ डेथ कहा गया. यानी इस ग्रुप में मुकाबला काफी कड़ा था. सिर्फ दो ही टीमें आगे जा सकती थीं. इस ग्रुप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश की टीमें शामिल थीं. और सेमीफाइनल में सिर्फ दो ही टीमें जा सकती हैं. गुरुवार को भारत ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम है. वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 88 रन से हराया. और अब मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है.

भारतीय टीम ने चार में से तीन मैच जीते हैं. और इसमें उसके कुल छह अंक हैं. भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया अभी तक अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. अब रविवार को भारत का मैच ऑस्ट्रेलिया से है. ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक चारों मैच खेले हैं और सभी में उसमें जीत हासिल की है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. हरमनप्रीत की सेना अगर ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहती है, तो टीम को सीधा अंतिम चार का टिकट मिल जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम नेट रन रेट के मामले में साउथ अफ्रीका से काफी आगे है. प्रोटियाज टीम अगर अपने आखिरी मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करने में भी सफल रहती है, तो भी वह भारत से आगे नहीं निकल पाएगी. नीदरलैंड्स को हराने के बाद साउथ अफ्रीका को ग्रुप स्टेज का अपना अंतिम मैच बांग्लादेश से रविवार को खेलना है. साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराना होगा. इसके साथ ही यह दुआ भी करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया भारत को हराने में सफल रहे.

बांग्लादेश भी अभी पूरी तरह से सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है. हालांकि, बांग्लादेश को अंतिम चार में पहुंचने के लिए लगभग चमत्कार की दरकार होगी. बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका को 100 से ज्यादा रनों के अंतर से हराना होगा. वहीं, यह भी दुआ करनी होगी कि भारत ऑस्ट्रेलिया से कम से कम 130 रनों के अंतर से हार जाए. बांग्लादेश के अभी 4 मुकाबलों में चार प्वाइंट हैं.

Agency- IANS इनपुट्स

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick