- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Hrishikesh Kanitkar appointed as Batting Coach of Indian women cricket team
ऋषिकेश कानिटकर भारतीय महिला टीम के बैटिंग कोच बनाए गए, रमेश पवार एनसीए ज्वाइन करेंगे
ऑस्ट्रेलिया के होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से कानिटकर टीम इंडिया को ज्वाइन करेंगे. नौ दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच सीरीज खेली जानी है.
Published On Dec 06, 2022, 03:01 PM IST
Last UpdatedDec 06, 2022, 03:01 PM IST
Hrishikesh Kanitkar
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ऋषिकेश कानिटकर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से कानिटकर टीम इंडिया को ज्वाइन करेंगे. नौ दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच सीरीज खेली जानी है. वहीं महिला टीम के हेड कोच रमेश पवार अब वीवीएस लक्ष्मण के साथ एनसीए ज्वाइन करेंगे.
🚨 NEWS 🚨: Hrishikesh Kanitkar appointed as Batting Coach – Team India (Senior Women), Ramesh Powar to join NCA
More Details 🔽https://t.co/u3Agagamdd
— BCCI (@BCCI) December 6, 2022
ऋषिकेश कानिटकर ने इस जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है. भारतीय महिला टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, टीम आगे की चुनौतियों के लिए तैयार है. आने वाले कुछ दिनों में बड़े इवेंट होने वाले हैं और हम इसे लेकर उत्साहित हैं.
48 साल के ऋषिकेश कानिटकर ने भारत की ओर से दो टेस्ट और 34 एकदिवसीय मैच खेले हैं. उनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर सिर्फ तीन साल का रहा. उन्होंने दो टेस्ट मैच में 74 रन और 34 वनडे मैच में 339 रन बनाए. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 1997 में वनडे में डेब्यू किया था और अपना आखिरी वनडे मैच साल 2000 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. वह अंडर-19 इंडियन टीम के कोच भी रह चुके हैं.