- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Hyderabad or Rajkot could host India’s first day-night Test
हैदराबाद या राजकोट में पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेल सकती है टीम इंडिया
प्रशासनिक समिति की मंजूरी मिलने के बाद बीसीसीआई आखिरी फैसला लेगा।
Published On Mar 17, 2018, 08:26 PM IST
Last UpdatedMar 17, 2018, 08:26 PM IST
भारतीय टेस्ट टीम © AFP
वेस्टइंडीज के दौरे पर हैदराबाद या राजकोट में भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन किया जा सकता है। बीसीसीआई ने आज भारतीय टीम की घरेलू सीरीज का कार्यक्रम तय किया और वेस्टइंडीज दौरे के दौरान टेस्ट मैचों की मेजबानी के लिए दो वेन्यू चुने। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘अगर प्रशासकों की समिति मंजूरी देती है तो इन दो में से किसी एक वेन्यू को पहले डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी का मौका मिल सकता है।’’
भारतीय टीम इस सीजन में घरेलू मैदान पर सिर्फ तीन ही टेस्ट मैच खेलेगी। एक तो जून में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक पहला टेस्ट होगा, इसके अलावा अक्तूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो और टेस्ट खेले जाएंगे। इसके अलावा भारत नवंबर के शुरू में मुंबई, गुवाहाटी, कोच्चि, इंदौर और पुणे में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे खेलेगा। ये सीरीज कोलकाता, चेन्नई, कानपुर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ खत्म होगी। कोलकाता में होने वाला टी20 चार नवंबर को खेला जायेगा लेकिन अभी तक बाकी दो मैचों की तारीखों की जानकारी नहीं है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/nidahas-trophy-2018-final-t20i-statistical-preview-india-set-to-face-tricky-bangladesh-in-series-decider-693565″][/link-to-post]
कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली को आज इस बैठक में विशेष रूप से बुलाया गया था। गांगुली के अलावा कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी, क्रिकेट परिचालन के महाप्रबंधक सबा करीम और राजन तिवारी इस मौके पर मौजूद थे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी आईसीसी के साथ स्ट्रेटेजिक ग्रुप बैठक के लिए दुबई में हैं, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना निजी कारणों से इस बैठक में भाग नहीं ले सके।
भारत टी20 सीरीज के बाद दो महीने के लंबे दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगा। फिर फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करेगा। पांच वनडे मोहाली (24 फरवरी), हैदराबाद (27 फरवरी), नागपुर (दो मार्च), दिल्ली (पांच मार्च) और रांची (आठ मार्च) को खेले जाएंगे। दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 10 मार्च को बेंगलुरू में और13 मार्च को विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे। जब खन्ना से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ये अच्छा है कि दिल्ली को मार्च में मेजबानी दी गयी है क्योंकि वायु प्रदूषण से कोई समस्या नहीं होगी जैसा पिछले साल दिसंबर में श्रीलंका टेस्ट मैच के दौरान हुआ था।’’