गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी से संबंधों को लेकर दिया बड़ा बयान

गौतम गंभीर ने साल 2018 के अंत में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास ले लिया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 13, 2019, 04:45 PM IST

Published On Jan 13, 2019, 04:45 PM IST

Last UpdatedJan 13, 2019, 04:45 PM IST

Gautam Gambhir, MS Dhoni @ Getty Image

Gautam Gambhir with MS Dhoni (File Photo) @ Getty Image

टीम इंडिया की विश्‍व कप 2011 जीत के नायक रहे पूर्व सलामी बल्‍लेबाज गौतम गंभीर का अंतरराष्‍ट्रीय करियर साल 2012 के बाद से ही डगमगाता नजर आया। उन्‍होंने साल 2018 के अंत में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास ले लिया था। तत्‍कालीन कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी से उनके खराब संबंधों को लेकर हमेशा से ही सवाल किए जाते रहे हैं। गंभीर ने इन्‍हें अफवाह करार दिया।

द क्विंट से बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने कहा, “हम हमेशा से ही अच्‍छे दोस्‍त रहे हैं। न तो उन्‍होंने और न ही मैंने कभी अफवाहों को लेकर स्‍पष्‍टीकरण देने की कोशिश की है। आपको किसी भी अफवाह पर स्‍पष्‍टीकारण देने की कोई जरूरत नहीं होती। हमारे बीच शुरू से ही अच्‍छे संबंध रहे हैं और हम इसे आगे लेकर जाएंगे।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: ‘धोनी के 100 गेंदो पर 50 रन बनाने से रोहित शर्मा को कोई मदद नहीं मिली’

गंभीर ने धोनी की पॉलिसी पर उठाए सवाल

साल 2012 के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के स्‍थाई सदस्‍य नहीं रहे। उनकी जगह रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों ने ले ली। गंभीर ने कहा, “विश्‍व कप 2015 की तैयारियों के चलते साल 2012 में ही कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी टीम में रोटेशन पॉलिस लेकर आए। मुझे विश्‍व कप से तीन साल पहले इतनी जल्‍दी इस तरह की पॉलिसी लेकर आना ठीक नहीं लगा।”

पढ़ें: कोहनी में चोट के कारण PSL से बाहर हो सकते हैं  स्मिथ

गंभीर ने कहा, ” हम एक राष्‍ट्रीय टीम में खेल रहे हैं। ये कोई काउंटी टीम नहीं है। हम लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। ये धोनी का अपना नजरिया था। मैं उनके इस निर्णय से हैरान था। बतौर कप्‍तान ये उनका निर्णय था, लेकिन इसके बवजूद भी हमारे संबंध अच्‍छे हैं। हमने बैंगलोर कैंप के दौरान रूम भी साझा किया था। जो भी हमारे बारे में कहा जा रहा है सब अफवाह हैं।”

Editor's Pick