मैं खेलने के लिए फिट हूं, ACB ने मेरे खिलाफ साजिश की: मोहम्मद शहजाद

मोहम्मद शहजाद ने कहा, देश के क्रिकेट बोर्ड (अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने उन्हें विश्व कप टूर्नामेंट से बाहर करने की साजिश रची।

Edited By : Press Trust of India |Jun 10, 2019, 06:49 PM IST

Published On Jun 10, 2019, 06:49 PM IST

Last UpdatedJun 10, 2019, 06:49 PM IST

Mohammad Shahzad ians

Mohammad Shahzad ians

अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने सोमवार को कहा कि वह विश्व कप में टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए फिट हैं। देश के क्रिकेट बोर्ड (अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर करने की साजिश रची। पाकिस्तान के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में शहजाद का बायां घुटना चोटिल हो गया था लेकिन वह विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया (एक जून) और श्रीलंका (चार जून) के खिलाफ टीम के शुरुआती दो मैचों में वह टीम का हिस्सा थे।

आयोजकों ने हालांकि बताया कि ‘घुटने की चोट’ के कारण वह न्यूजीलैंड (आठ जून) के खिलाफ और विश्व कप के बाकी बचे मैचों में नहीं खेल सकेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ICC विश्व कप से बाहर हुए अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद

वनडे में छह शतक लगाने वाले बत्तीस साल के शहजाद ने कहा, ‘‘मुझे अब भी नहीं पता कि जब मैं खेलने के लिए फिट हूं तो अनफिट क्यों घोषित कर दिया गया। बोर्ड (एसीबी) में कोई मेरे खिलाफ साजिश कर रहा है। सिर्फ मैनेजर, चिकित्सक और कप्तान को पता था कि मुझे टीम से बाहर किया जा रहा है। यहां तक की कोच (फिल सिमंस) को भी इसके बारे में बाद में पता चला। यह दिल दुखाने वाला है।

धुआंधार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले मैंने अपना प्रैक्टिस पूरा किया और इसके बाद जब मैंने अपना फोन देखा तो मुझे पता चला कि घुटने में चोट का कारण बताकर मुझे बाहर किया जा रहा। टीम बस में भी किसी को इसके बारे में पता नहीं था, वे सभी मेरी तरह आश्चर्यचकित थे।’’

पढ़ें:- यो-यो टेस्ट में फेल हो जाते तो युवराज को खेलने मिलता विदाई मैच !

शहजाद के चौंकाने वाले दावों के बारे में पूछे जाने पर एसीबी के सीईओ असदुल्ला खान ने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज वास्तव में अनफिट था और इसलिए वह मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने में असमर्थ था।

उन्होंने पीटीआई कहा, ‘‘शहजाद जो कह रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है। आईसीसी को एक मेडिकल रिपोर्ट सौंपी गई थी और उसके बाद ही उनकी जगह टीम में दूसरे खिलाड़ी को शामिल किया गया। टीम एक अनफिट खिलाड़ी को मैदान में नहीं उतार सकती थी। मुझे लगता है कि वह विश्व कप का हिस्सा नहीं होने से निराशा है लेकिन टीम फिटनेस पर कोई समझौता कर सकती।’’

शहजाद ने अफगानिस्तान के लिए 84 एकदिवसीय, 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेले हैं।

Editor's Pick