मुझे खुशी नहीं मिल सकती, अगर हमने विदेश में सीरीज नहीं जीती

मुरली विजय ने कहा, मैं कभी भी खुश नहीं हो सकता अगर हमें विदेशी दौरे पर सीरीज में जीत नहीं मिली है।

Edited By : Viplove Kumar |Jul 24, 2018, 05:51 PM IST

Published On Jul 24, 2018, 05:51 PM IST

Last UpdatedJul 24, 2018, 05:51 PM IST

indian opener Murali Vijay © Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर मुरली विजय इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकते हैं। दूसरी बार इंग्लैंड दौरे पर आए विजय ने पिछले दौरे पर पहले मैच में शतक जमाया था। टेस्ट सीरीज से पहले DNA से बात करते हुए विजय ने बताया कि सीरीज का पहला दो मुकाबला काफी अहम होने वाले है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/james-anderson-calls-test-victory-againt-india-in-2012-equal-to-ashes-performance-728777″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय ओपनर ने अपने पहले विदेशी दौरे का शतक इंग्लैंड में ही लगाया था। मेहमान को शानदार टीम बताते हुए उन्होंने कहा, यह एक ऐसी टीम है जिसमें काफी शानदार खिलाड़ी हैं। हमारे लिए चुनौती काफी अच्छी रहेगी, बेहतर शुरुआत कर इसे जारी रखना होगा। पहला दो मैच काफी अहम होगा।

इंग्लिश कंडिशन के सवाल पर मुरली विजय ने कहा, ”मैंने कभी भी इन सब बातों पर ध्यान नहीं दिया। इंग्लैंड के मैदान में जाकर सिर्फ मौके के हिसाब से खेलना पसंद करता हूं। एक टीम के लिहाज से हमारा लक्ष्य सीरीज जीतना है। मेरे लिए चुनौती बस इतनी सी है कि कैसे मैं टीम की जीत में अपना योगदान दे सकता हूं जिससे हर किसी को खुश रख सकूं।”

इंग्लैंड के लिए खास तैयारी के सवाल पर उन्होंने कहा, ”मैंने उन खिलाड़ियों से मुलाकात की जो पहले इंग्लैंड का दौरा कर चुके हैं। उनसे बात के दौरान सबके दिमाग को पढ़ने की कोशिश की, उनके अनुभव से सीखने की कोशिश की, आखिर यहां के कंडिशन में अपने आप को कैसे ढाला जाए।”

साउथ अफ्रीका का दौरा क्या और बेहतर हो सकता था इस बारे में विजय ने कहा, ”मैं कभी भी खुश नहीं हो सकता अगर हमें विदेशी दौरे पर सीरीज में जीत नहीं मिली है। मगर ऐसा भी नहीं की जीत के लिए बेसब्र रहूंगा। मुझे पता है हमारी टीम में विदेशी दौरे को शानदार बनाने का क्षमता है। अगर दक्षिण अफ्रीका दौरा पांच टेस्ट का होता तो शायद बात कुछ और हो सकती थी। हम सीरीज जीत के बेहद करीब थे यह अच्छी याद है इंग्लैंड में बेहतर करने के लिए हमारे काम आने वाली है।”

Editor's Pick