• Home
  • News
  • I am not a big fan of ravi ashwin in t20s amit mishra should play says sanjay manjrekar 4981403

IPL 2021- दिल्ली को Ravichandran Ashwin की जगह Amit Mishra को खिलाना चाहिए: Sanjay Manjrekar

UAE में अश्विन रन भले कंजूसी से खर्च कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्होंने सिर्फ एक ही विकेट लिया है. अमित मिश्रा गेम चेंजर है: Sanjay Manjrekar f

Edited By : India.com Staff |Sep 25, 2021, 08:10 PM IST

Published On Sep 25, 2021, 08:10 PM IST

Last UpdatedSep 25, 2021, 08:10 PM IST

Sanjay Manjreakr on Ravichandran Ashwin in T20 Cricket: भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को इस बार आगामी टी20 वर्ल्ड कप में चुना गया है. इसके अलावा अश्विन आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेल रहे हैं. आईपीएल में अश्विन रन भले कंजूसी से खर्च कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस सीजन UAE में खेले दो मैचों में उन्होंने सिर्फ एक ही विकेट अपने नाम किया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कहा कि सीमित ओवरों में अश्विन कुछ खास प्रभावी नहीं दिखते हैं.

मांजरेकर क्रिकेट वेबसाइट क्रिकेट एडिक्टर पर अश्विन के खेल पर बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि दिल्ली की टीम में अश्विन को प्लेइंग XI में चुने जाने से वह हैरान हैं. मांजरेकर ने कहा कि दिल्ली को यहां अपने सीनियर लेग स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) को मौका देना चाहिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘मुझे यह देखकर हैरानी हुई कि वे अमित मिश्रा से पहले अश्विन को मौका दे रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि वह बहुत अच्छी गेंदबाज कर रहे हैं. सफेद बॉल क्रिकेट में मैं उनका कोई खास मुरीद नहीं हूं. अगर वह अमित मिश्रा को लाते हैं तो यह बेहतर होगा.’

मांजरेकर ने अमित मिश्रा की तारीफ करते हुए आगे कहा, ‘वह उस तरह के कलाई के स्पिनर बन चुके हैं, जो टी20 क्रिकेट में हमेशा गेम चेंजर बन चुके हैं. वह जब भी दिल्ली के लिए या आईपीएल में किसी और फ्रैंचाइजी के लिए खेले हैं उन्होंने हर मैच में विकेट निकाले हैं.’

बता दें रविचंद्रन अश्विन बीते 4 साल से सीमित ओवर फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. लेकिन इस बार यूएई में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह दी गई है. मांजरेकर उनके इस चयन से हैरान हैं. हालांकि इस बार भारतीय युवा स्पिन जोड़ी ‘कुलचा’ कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को टीम में जगह नहीं मिली है.

Editor's Pick