- क्रिकेट न्यूज़
- News
- I am not a victim in ball tampering row, I had a choice: Cameron Bancroft
मैं बॉल टैंपरिंग कांड में मोहरा नहीं था, मेरे पास पीछे हटने का विकल्प था: बैनक्रॉफ्ट
बॉल टैंपरिंग प्रकरण में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगाया था, जो 28 दिसंबर को खत्म हो रहा है।
Published On Dec 26, 2018, 10:45 AM IST
Last UpdatedDec 26, 2018, 10:45 AM IST
Cameron Bancroft (File Photo) © Getty Images
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर बॉल टैंपरिंग मामले में लगा बैन 29 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। जिसके बाद वो एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। बैनक्रॉफ्ट ने कहा कि केपटाउन टेस्ट के दौरान तत्कालीन उपकप्तान डेविड वार्नर ने ही उन्हें गेंद को खराब करने के लिए कहा था। इसके लिए मैं किसी और को नहीं बल्कि खुद को ही जिम्मेदार मानता हूं।
फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान बैनक्रॉफ्ट ने कहा, “डेविड वार्नर ने मैच में वापसी करने के लिए मुझे गेंद से छेड़छाड़ करने की सलाह दी। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं जानता। सीधी सी बात है, मुझे खुद को टीम में फिट करते हुए अपनी भूमिका निभानी थी।”
पढ़ें:- बॉक्सिंग डे टेस्ट के लाइव अपडेट के लिए क्लिक करें
उन्होंने कहा, “वो निर्णय उस वक्त मेरी प्राथमिकताओं पर ही आधारित था। मैंने खुद को टीम में फिट करने को तरजीह दी। टीम में फिट होने के साथ-साथ हर कोई सम्मान पाने की उम्मीद करता है। शायद मैंने अपनी गलती के लिए काफी बड़ी कीमत चुकाई।”
पढ़ें:- मयंक अग्रवाल ने 5 साल में तय किया घरेलू क्रिकेट से बॉक्सिंग डे का सफर
कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने आगे बताया कि मैं किसी और की जिम्मेदारी तो नहीं ले सकता हूं, लेकिन मैं इस पूरे प्रकरण में अपने किए की जिम्मेदारी जरूर लूंगा। इस पूरे घटनाक्रम में मैं कोई पीड़ित या मोहरा नहीं हूं। मेरे पास विकल्प था। मैंने बहुत बड़ी गलती की। इसे रोकना मेरे कंट्रोल में था।
बैनक्रॉफ्ट ने कहा, “ये घटना इसलिए भी दर्द देने वाली थी क्योंकि सच्चाई दर्द देती ही है। इस घटना के बाद आई रिव्यू रिपोर्ट में कुछ सच्चाई भी है, जिसे स्वीकार कर पाना इतना आसान नहीं है। केवल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जानता है कि क्या वो शीशे के सामने खुद को सच्चा पाते हैं। क्यों वो रिव्यू रिपोर्ट की कुछ सिफारिशों को मानेंगे या नहीं।”