हमेशा से कहता रहा हूं कि मैं व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए नहीं खेलता: लियोन
अनुभवी स्पिनर नेथन लियोन ने लॉर्डस टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी में 68 रन देकर तीन विकेट चटकाए
Published On Aug 16, 2019, 11:46 AM IST
Last UpdatedAug 16, 2019, 11:46 AM IST
Nathan Lyon @Ians
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नेथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में डेनिस लिली के 355 विकेट की बराबरी के बाद कहा कि वह निजी उपलब्धियों के बारे में नहीं बल्कि देश के लिए टेस्ट मैच और सीरीज जीतने के बारे में सोचते हैं।
पढ़ें: पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने स्टीव बकनर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड को पहली पारी में 258 रन पर समेट दिया जिसमें लियोन ने 68 रन देकर तीन विकेट झटके। इस तरह उन्होंने लिली के 355 विकेट की बराबरी की।
इससे वह ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में केवल लेग स्पिनर शेन वॉर्न (708) और तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (563) से पीछे तीसरे स्थान पर हैं। ये दोनों गेंदबाज संन्यास ले चुके हैं।
लियोन ने कहा, ‘मैंने हमेशा ही कहा है कि मैं निजी उपलब्धियों के बारे में नहीं सोचता। मैं सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच जीतने या टेस्ट सीरीज जीतने पर ध्यान लगाता हूं।’
पढ़ें: भारत के मुख्य कोच के रूप में शास्त्री का एक और कार्यकाल लगभग तय
31 वर्षीय इस गेंदबाज ने कहा, ‘मुझे इसके बारे में सोचने का कभी समय ही नहीं मिला।’
उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को वॉर्न, मैक्ग्रा, लिली के साथ रखे जाने से असहज सा महूसस करता हूं। मेरी निगाहों में ये सभी महान खिलाड़ी हैं और मैं सिर्फ ‘ऑफ ब्रेक’ गेंदबाजी करने वाला खिलाड़ी हूं जो ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को अपनी क्रिकेट टीम पर गर्व महसूस कराने की कोशिश कर रहा हूं।’