- क्रिकेट न्यूज़
- News
- I apologised to kl rahul while i was batting glenn maxwell told jimmy neesham 4229390
सिडनी वनडे में बल्लेबाजी के दौरान मैक्सवेल ने केएल राहुल से मांगी थी माफी, जिमी नीशम ने उड़ाया मजाक
ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ सिडनी वनडे मैच के दौरान 45 रनों की अहम पारी खेली।
Published On Nov 28, 2020, 01:42 PM IST
Last UpdatedNov 28, 2020, 01:42 PM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन में एक भी छक्का ना लगा पाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने जब भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में 45 रनों की धमाकेदार पारी खेली तो किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) टीम के फैंस काफी निराश हुए।
मैक्सवेल ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले पहले सीरीज के पहले वनडे मैच में 19 गेंदो पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 374 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
गौर करने वाली बात है कि मैक्सवेल की इस पारी के दौरान किंग्स इलेवन के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग कर रहे थे और कंगारू ऑलराउंडर की विस्फोटक बल्लेबाजी के गवाह बने।
बता दें कि मैक्सवेल पंजाब फ्रेंचाइजी के अकेले ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल खत्म होने के बाद अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया हो। पंजाब के दूसरे विदेशी ऑलराउंडर जिमी नीशम (Jimmy Neesham) ने शुक्रवार को ही वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले पहले टी20 मैच में 24 गेंदो पर 48 रनों की नाबाद पारी खेलकर न्यूजीलैंड को 5 विकेट से जीत दिलाई।
Hahaha that’s actually pretty good @Gmaxi_32 https://t.co/vsDrPUx58M
— Jimmy Neesham (@JimmyNeesh) November 28, 2020
मैक्सवेल और नीशम की इन पारियों की वजह से सोशल मीडिया पर राहुल को लेकर कई मीम बने। ऐसे ही एक मीम को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर नीशम ने लिखा, “हाहा, ये वास्तव में अच्छा है, मैक्सवेल।”
I apologised to him while I was batting #kxipfriends
— Glenn Maxwell (@Gmaxi_32) November 28, 2020
नीशम के इस ट्वीट के जवाब में मैक्सवेल ने लिखा, “मैंने बल्लेबाजी करते समय उससे माफी मांग ली थी।”
Smith’s scored a off 62 #KXIP admin #RR admin
Pain#SaddaPunjab #AUSvIND https://t.co/Sec2zCUP5Q
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) November 27, 2020
इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट से मैक्सवेल की पारी पर एक मजाकिया ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने इस पारी को लेकर अपना दुख राजस्थान रॉयल्स के साथ बांटा था, जो कि स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी के बाद अपनी निराशा व्यक्त कर रही थी।