- क्रिकेट न्यूज़
- News
- I believe I can take this team forward and win the World Cup, says AB de Villiers
हार के बाद भी एबी डीविलियर्स के हौसले नहीं हुए पस्त, कहा 2019 में अपनी टीम को जितवाएंगे वर्ल्ड कप
दक्षिण अफ्रीका को अगले दिनों तीन मैचों की टी20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है। इसके बाद वे चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे।
Published On Jun 12, 2017, 11:53 AM IST
Last UpdatedJun 12, 2017, 11:53 AM IST

भले ही साउथ अफ्रीका टीम को भारत के हाथों हार जाने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाना पड़ा हो लेकिन कप्तान एबी डीविलियर्स का मानना है कि वह अपनी टीम की 2019 विश्व कप में कप्तानी करते हुए उसे जितवा सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के भारत के खिलाफ तीन बल्लेबाज रन आउट हुए और यही चीज उन्हें भारी पड़ गई और पूरी टीम सस्ते में सिमट गई। लेकिन इसके बावजूद डीविलियर्स को इस पर विश्वास है कि दो सालों के अंतराल के बाद उनकी टीम इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में कठिन चुनौती पेश करेगी।
भारत के खिलाफ 16 रन बनाकर रन आउट होने वाले डीविलियर्स ने कहा, “मैं एक अच्छा कप्तान हूं और मुझे विश्वास है कि मैं इस टीम को आगे ले जाते हुए विश्व कप जिता सकता हूं। बहुत से लोग मुझपर भरोसा नहीं करते लेकिन मुझे लगता है कि हम बहुत करीब हैं, इस तरह के प्रदर्शन के बाद यह कह पाना काफी कठिन है। लेकिन यही मेरा दिल कहता है। हमारी टीम में पर्याप्त प्रतिभा है और जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो तो हमें इसे सही तरह से कार्यान्वित करने बस की जरूरत है।”
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 12 ओवर शेष रहते हुए हरा दिया। हार के बारे में बातचीत करते हुए डीविलियर्स ने कहा, “जब हम हारते हैं तो ये हमेशा निराशाजनक होता है लेकिन जिस तरह से हम यह मैच हारे वह ज्यादा निराशाजनक था। कुछ आसानी से विकेट गंवाने के बाद हम अपना रास्ता भटक गए और वही एक भाग है जिसने सबसे ज्यादा दर्द पहुंचाया। रन आउट होते हैं लेकिन एक मैच में तीन रन आउट होना, इस तरह की क्रिकेट हम नहीं खेलना चाहते थे।” [भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, फुल स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें]
दक्षिण अफ्रीका को अगले दिनों तीन मैचों की टी20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है। इसके बाद वे चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे।