- क्रिकेट न्यूज़
- News
- I can give it to you in writing that India will not go to Pakistan but pakistan will come to india says aakash chopra
'भारत नहीं जाएगा लेकिन पाकिस्तान जरूर आएगा', आकाश चोपड़ा ने पीसीबी को लताड़कर रख दिया
भारत ने साफ कर दिया है कि वह अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा. इसके बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने पीसीबी पर कड़ा बयान दिया है.
Published On Oct 21, 2022, 11:01 AM IST
Last UpdatedOct 21, 2022, 11:01 AM IST
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने बीसीसीआई बनाम पीसीबी मसले पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा है कि वह ‘लिखकर दे सकते’ हैं कि भारत अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा लेकिन पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत जरूर आएगा.
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को मेलबर्न मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह, जो एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि भारत अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि यह एशिया कप तटस्थ देश में खेला जाएगा. इसके बाद पीसीबी ने दावा किया यह ऐलान एसीसी के सदस्यों से बिना चर्चा किए ही किया गया है. पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने इस बात की आलोचना की. पीसीबी ने कड़े शब्द इस्तेमाल करते हुए अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप से हटने की भी धमकी दी.
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा की हालांकि इस पर अलग राय है. उन्होंने कहा कि वह ‘लिखकर दे सकते हैं’ कि भारत अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा लेकिन पाकिस्तान वर्ल्ड कपे खेलने भारत जरूर आएगा.
चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘अगर भारत नहीं जाएगा तो एशिया कप नहीं होगा. कोई चांस ही नहीं. एशिया कप वर्ल्ड कप के मुकाबले छोटा टूर्नमेंट है. वर्ल्ड कप छोड़ने का अर्थ है कि आपको आईसीसी की ओर से मिलने वाले बड़े हिस्से से हाथ धोना पड़ेगा. मैं इसे बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रहा हूं. मुझे लगता है कि एशिया कप 2023 तटस्थ मैदान पर होगा.’