- क्रिकेट न्यूज़
- News
- I could be next Virat Kohli, feels Sabbir Rahman
बांग्लादेश के इस युवा खिलाड़ी ने कहा- मैं बनूंगा अगला विराट कोहली!
सब्बीर रहमान ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 66 रनों की पारी खेली
Published On Sep 05, 2017, 07:06 AM IST
Last UpdatedSep 05, 2017, 07:06 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले बांग्लादेश के युवा बल्लेबाज सब्बीर रहमान ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वो आने वाले समय में विराट कोहली की तरह बन सकते हैं। रहमान ने दूसरे टेस्ट में 66 रनों की पारी खेलने के बाद कहा, ”मैं विराट कोहली बन सकता हूं। कुछ भी हो सकता है। मेरी उनसे तुलना नहीं हो सकती लेकिन अगर मैं इसी तरह खेलता रहा तो मैं अगला कोहली बन सकता हूं। हालांकि मेरे लिए ये ज्यादा जरूरी है कि मैं टीम के लिए रन बनाऊं।” ये भी पढ़ें: वनडे सीरीज, एकमात्र टी20I के लिए इंग्लैंड टीम घोषित
रहमान ने आगे कहा, ”अगर आपको रन बनाना है तो आपको अपनी प्रतिभा पर भरोसा करना होगा। मेरा मानना है कि अगर आप विकेट पर टिकते हैं तो फिर आप कहीं भी रन बना सकते हैं।” वहीं बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट लेने वाले नाथन लायन ने भी माना कि रहमान को खेलते देख उन्हें कोहली की याद आ गई। लायन ने कहा, ”रहमान बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उन्होंने मुझे कोहली की याद दिला दी। उन्होंने आक्रामक क्रिकेट खेली और दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया।”
लायन ने आगे कहा, ”उन्होंने बेहतरीन शॉट खेले। हालांकि कुछ मौकों पर वो भाग्यशाली रहे लेकिन उनको खेलता देख मुझे कोहली की याद आ गई।” आपको बता दें कि रहमान ने अब तक 8 टेस्ट मैचों में 32.15 की औसत से 418 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी ठोके हैं। रहमान का सर्वोच्च स्कोर 66 रन रहा है। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चटगांव में खेला जा रहा है। पहले मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।