add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पिता ने इंजरी के बाद छोड़ा था क्रिकेट, बेटे ने आईपीएल नीलामी में रचा इतिहास

चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा बने युवा बल्लेबाज ने कहा, जब बोली शुरू हुई तो मुझे डर था कि कहीं मैं चूक न जाऊं, लेकिन जैसे-जैसे बोली बढ़ती गई, मैं रोने लगा, बोली समाप्त होने के बाद मैं आंसू नहीं रोक पाया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 17, 2025 8:44 PM IST

राजस्थान के 19 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा है. आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वाले ‘अनकैप्ड खिलाड़ी’ बनने पर कार्तिक बेहद खुश हैं. उन्होंने इसका श्रेय अपने पिता को दिया, जो खुद एक क्रिकेटर रहे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा के साथ प्रशांत वीर को भी 14.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। इससे पहले आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे ‘अनकैप्ड खिलाड़ी’ का रिकॉर्ड आवेश खान के नाम रहा है, जिन्हें आईपीएल 2022 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कार्तिक शर्मा ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, मेरे पिता और मैंने, मेरे लिए और अपने लिए, बहुत सारी कुर्बानियां दी हैं। इतना बड़ा मुकाम और इतना शानदार सीजन हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की गई है। बहुत सारी चुनौतियों का सामना किया गया है.

इंजरी की वजह से पिता ने छोड़ा था क्रिकेट

पिता मनोज शर्मा ने कहा, भगवान की कृपा से, आज मेरा बेटा इस मुकाम पर पहुंचा है, मेरे बेटे ने इसके लिए बहुत संघर्ष किया है, मैं खुद एक क्रिकेटर रहा हूं, मैं मीडियम पेसर गेंदबाज था, लेकिन इंजरी के बाद नहीं खेल सका, मैंने सोचा था कि अपनी संतान को क्रिकेटर बनाऊंगा, चाहे वो बेटा हो, या फिर बेटी, कुछ खिलाड़ियों को लगता है कि आईपीएल में सेलेक्शन पहचान या जुगाड़ से होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, आप मेहनत करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी.

जैसे-जैसे बोली बढ़ती गई, मैं रोने लगा: कार्तिक

राजस्थान के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक ने जियोहॉटस्टार की एक विज्ञप्ति में कहा, जब बोली शुरू हुई तो मुझे डर था कि कहीं मैं चूक न जाऊं, लेकिन जैसे-जैसे बोली बढ़ती गई, मैं रोने लगा, बोली समाप्त होने के बाद मैं आंसू नहीं रोक पाया. मैं भावनाओं और खुशी से अभिभूत था। सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि इसे शब्दों में कैसे व्यक्त करूं.

तेज और आक्रामक बल्लेबाजी है पहचान

प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने अपनी तेज और आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा, उन्होंने 100 मीटर लंबा छक्का लगाकर चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया है. कार्तिक शर्मा ने अपने फर्स्ट क्लास करियर के 8 मुकाबलों में 43.54 की औसत के साथ 479 रन बनाए, जिसमें 3 शतक शामिल हैं। वहीं, 9 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 445 रन जुटाए. 12 टी20 मुकाबलों में कार्तिक 334 रन अपने नाम कर चुके हैं.