Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - September 17, 2025 10:05 AM IST

Mohammad Yousuf apologizes: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों के हैंडशेक से इनकार के बाद जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पाकिस्तान टीम और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इसे अपमान बता रहे हैं. टीवी पर लाइव शो के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने तो सारी हदें पार कर दी और टीवी पर भारतीय कप्तान सूर्या कुमार यादव को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांगी है, मगर उन्होंने भारत के पू्र्व क्रिकेटर को घसीटा है.
समा टीवी के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने सूर्यकुमार यादव के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. कार्यक्रम की एंकर ने समझा की यूसुफ शायद नाम लेने में गलती कर रहे हैं, इसलिए सूर्यकुमार यादव का नाम उन्होंने लिया, इसके बावजूद यूसुफ नहीं माने और भारतीय कप्तान के लिए लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ और शाहिद अफरीदी ने भी भारतीय टीम और कप्तान और सूर्यकुमार यादव के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है. अफरीदी ने भारतीय टीम की खेल भावना पर सवाल उठाए. वहीं, राशिद लतीफ ने कहा, अगर पहलगाम का मामला है तो युद्ध करो लेकिन क्रिकेट को बीच में मत लाओ, पहले भी युद्ध हुए हैं पर हमने हमेशा हैंडशेक किया.
वहीं विवाद के बाद मोहम्मद युसूफ ने माफी मांग ली. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मेरा इरादा किसी भी ऐसे प्लेयर का अपमान करना नहीं था, जो अपने देश के लिए पूरे जोश और लगन से खेलता है. लेकिन जब इरफ़ान पठान ने कहा कि शाहिद अफरीदी कुत्ते की तरह भौंक रहे हैं, तो इंडियन मीडिया और लोग उनकी तारीफ़ क्यों कर रहे थे ? क्या गरिमा और सम्मान की बात करने वाले सभी लोगों को उनकी इस बात को खारिज नहीं करना चाहिए था.
I didn’t mean any disrespect to any sportsman who plays for his country with passion and grace, but why were the Indian media and people praising Irfan Pathan when he said that Shahid Khan Afridi was barking like a dog? Shouldn’t that have been rejected by everyone who talks…
— Mohammad Yousaf (@yousaf1788) September 16, 2025TRENDING NOW
भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था. मैच में जीत के बाद भी भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया. प्रेजेंटेशन के दौरान भारतीय कप्तान ने पहलगाम हमले का जिक्र किया और पीड़ितों के प्रति एकजुटता की प्रतिबद्धता जताते हुए जीत को भारतीय सेना को समर्पित किया, सूर्यकुमार के इस बयान से पूरे पाकिस्तान में मिर्ची लगी है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
