• Home
  • News
  • I didnt want to be identified as a woman who had nothing to do with franchise cricket sarah taylor 5078215

ऐसी महिला के रूप में पहचान नहीं बनाना चाहती थी जिसका फ्रेंचाइजी क्रिकेट से कोई जुड़ाव ना हो: सारा टेलर

पूर्व इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर को 19 नवंबर से शुरू हो रही अबुधाबी टी10 लीग में टीम अबुधाबी की सहायक कोच बनाया गया है।

Edited By : India.com Staff |Oct 31, 2021, 08:18 PM IST

Published On Oct 31, 2021, 08:18 PM IST

Last UpdatedOct 31, 2021, 08:18 PM IST

पुरूषों की टी10 लीग में टीम अबुधाबी की सहायक कोच बनी इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर सारा टेलर (Sarah Taylor) ने कहा कि वो ऐसी खिलाड़ी नहीं कहलाना चाहती थी जिसका फ्रेंचाइजी क्रिकेट से कोई सरोकार नहीं रहा हो।

दुनिया की सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में शुमार टेलर को 19 नवंबर से शुरू हो रही अबुधाबी टी10 लीग में टीम अबुधाबी की सहायक कोच बनाया गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टेलर ने यहां बातचीत के दौरान कहा, ‘‘उम्मीद है कि ये आगे की ओर एक कदम है। महिलाओं को अब इस तरह के काम और भूमिकाएं मिलती रहेंगी। इसे एक कोच के रूप में देखना चाहिए, महिला कोच के रूप में नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके काफी मायने है। मुझे ये भूमिका मिलने पर मैं स्तब्ध थी। मैं दिन गिन रही थी कि कब अबुधाबी जाकर जिम्मेदारी संभालूंगी। मैं अच्छी कोच के रूप में पहचान बनाना चाहती हूं।’’

टेलर मुख्य कोच पॉल फारब्रास और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी लांस क्लूसनर के साथ काम करेंगी। उन्होंने कहा कि ससेक्स काउंटी की कोच बनकर उन्हें काफी अनुभव मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘ससेक्स काउंटी में मैने काफी कुछ सीखा। मुझे बहुत अच्छे मेंटर मिले जिन्होंने मेरा साथ बखूबी निभाया। मुझे कोचिंग का मजा आ रहा है। मैं ऐसी महिला के रूप में पहचान बनाना नहीं चाहती थी जिसका फ्रेंचाइजी क्रिकेट से कोई सरोकार नहीं रहा हो।’’

Editor's Pick