add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

हम भारत के खिलाफ... हैरी ब्रूक का टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले बड़ा बयान

इंग्लैंड की टीम का सामना दूसरे सेमीफाइनल में दो बार की चैम्पियन भारतीय टीम से होगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 4, 2026 8:38 PM IST

भारत और इंग्लैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को आमने-सामने होगी. भारत के खिलाफ इंग्लैंड को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, मगर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने मैच से एक दिन पहले बुधवार को कहा कि एकता, आत्मविश्वास और दबाव का बखूबी सामना करने की कला से इंग्लैंड टी20 विश्व कप सेमीफाइनल तक पहुंचा है और दो बार की चैम्पियन टीम को खिताब जीतने के लिये ‘परफेक्ट खेल’ दिखाने की जरूरत नहीं है.

इंग्लैंड का सामना दूसरे सेमीफाइनल में दो बार की चैम्पियन भारतीय टीम से होगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इंग्लैंड और भारत ने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह पूछने पर कि भारत को उसकी सरजमीं पर हराने के लिये क्या इंग्लैंड को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, ब्रूक ने कहा, नहीं , मुझे नहीं लगता कि यह टूर्नामेंट जीतने के लिये परफेक्ट गेम की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अभी तक हम परफेक्ट मैच नहीं खेल पाये हैं लेकिन इसके बावजूद अच्छी जीत दर्ज की है, हम एकता, आत्मविश्वास और दबाव में भी शांतचित्त रहने के कारण यहां तक पहुंच पाये हैं.

‘हम आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे और अच्छी क्रिकेट खेलेंगे’

उन्होंने कहा, मेजबान के खिलाफ इस ऐतिहासिक मैदान पर विश्व कप सेमीफाइनल खेलना हम में से अधिकांश के लये सपना सच होने जैसा है, हम सभी काफी रोमांचित हैं. उन्होंने कहा, हम आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे और अच्छी क्रिकेट खेलेंगे.

‘हम मैदान पर जाकर बस आज़ादी से खेलेंगे’

उन्होंने कहा, सेमीफाइनल में हम बहुत कॉन्फिडेंस के साथ जा रहे हैं, हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, हमने अभी तक वह परफेक्ट परफॉर्मेंस नहीं दी है और मुझे लगता है कि यह बस आने ही वाला है. उन्होंने आगे कहा, उम्मीद है, हम मैदान पर जाकर बस आज़ादी से खेलेंगे, बहादुरी से खेलेंगे और जितना हो सके हम उन्हें हराने की कोशिश करेंगे.

जोस बटलर के फॉर्म पर क्या बोले हैरी ब्रूक ?

ब्रूक ने पूर्व कप्तान और ओपनिंग बैट्समैन जोस बटलर के परफॉर्मेंस पर भी बात की, जिन्होंने टूर्नामेंट में सात मैचों में 8.85 की औसत से सिर्फ़ 62 रन बनाया है. ब्रूक ने कहा, आपको उससे ज़्यादा बात करने की ज़रूरत नहीं है, उसे अकेला छोड़ देना शायद सबसे अच्छा काम है, वह कई सालों से क्रिकेटर का पावरहाउस रहा है, जैसा कि हम सबने देखा है, मुझसे यह सवाल अब हज़ारों बार पूछा जा चुका है, मुझे बस लगता है कि इस बात पर सवाल उठाने की कोई वजह नहीं होनी चाहिए कि वह टीम में क्यों है

स्पिन चुनौती पर क्या बोले इंग्लैंड के कप्तान ?

इंग्लैंड के कप्तान ने स्पिन चुनौती पर कहा, हम श्रीलंका गए हैं और हमने एक सबकॉन्टिनेंट की टीम के ख़िलाफ़ लगातार छह गेम जीते हैं जो अपने ही मैदान पर बहुत अच्छी है. उन्होंने कहा कि टर्निंग पिचों पर खेलने में हमें बहुत कॉन्फिडेंस है, वरुण चक्रवर्ती दुनिया के बेस्ट बॉलर्स में से एक हैं और मैं उनका सामना करने और उनके खिलाफ ज़्यादा से ज़्यादा रन बनाने की पूरी कोशिश करूंगा.

ब्रूक ने कहा, हमारे पास कुछ बहुत अच्छे स्पिनर भी हैं, हमारे स्पिनर्स ने इस पूरे कॉम्पिटिशन में बहुत अच्छी बॉलिंग की है और इंडिया को भी उस चैलेंज से निपटने की कोशिश करनी होगी

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/