- Home
- News
- I don’t think there is any truth in the Virat Kohli and Rohit Sharma rift speculation; Says Gautam Gambhir
गंभीर ने विराट और रोहित के बीच मतभेद की खबरों का किया खंडन
बोले-दोनों परिपक्व खिलाड़ी हैं और मुझे नहीं लगता कि कुछ ऐसी बात है
Published On Jul 17, 2019, 02:33 PM IST
Last UpdatedJul 17, 2019, 02:33 PM IST
Virat with Rohit @afp
आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में हार के बाद भारतीय टीम में मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक टीम दो ग्रुप में बंट गई है। एक ग्रुप विराट कोहली और दूसरा रोहित शर्मा का बताया जा रहा है।
पढ़ें: टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज नहीं जाएंगे महेंद्र सिंह धोनी: रिपोर्ट
हालांकि भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं दिख रही है। गंभीर के मुताबिक अगर ऐसा कुछ है तो बीसीसीआई को तुरंत इसमें हस्तपक्षेप करना चाहिए।
टाइम्स ऑफ इंडिया गंभीर ने लिखे अपने कॉलम में कहा, ‘ मैंने भारतीय टीम में मतभेद होने की खबर पढ़ी है। इस आर्टिकल में कहा गया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अगर ऐसा कुछ है तो बीसीसीआई को अब तक संबंधित लोगों से बात करनी चाहिए थी और मामले पर एक बयान जारी करना चाहिए था।’
पढ़ें: ‘बेन स्टोक्स ने अंपायर से की थी ओवर-थ्रो के रन नहीं जोड़ने की अपील’
भारतीय टीम ने इंग्लैंड में संपन्न वर्ल्ड कप में लीग स्तर पर बेहद शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन सेमीफाइनल में उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद आलोचकों ने टीम इंडिया को आड़े हाथों लिया।
बकौल गंभीर, ‘ मुझे नहीं पता कि ड्रेसिंग रूप में क्या हो रहा है। विराट और रोहित परिपक्व हैं। मुझे नहीं लगता कि दोनों के बीच किसी प्रकार का मतभेद है।’