• Home
  • News
  • I don’t want to change my personality, I want to be the same person as I was before Shreyas Iyer on Captaincy

जैसे थे, वैसे रहेंगे, मुझे अपना.... टी20 टीम की कप्तानी मिलने पर श्रेयस अय्यर का पहला रिएक्शन

अय्यर ने कहा, मुझे हमेशा चुनौतियां पसंद रही हैं, मुंबई में क्रिकेट का स्तर बहुत ऊंचा है और प्रतिस्पर्धा भी बेहद कड़ी होती है, वहां हर दूसरा बच्चा मुंबई का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 07, 2026, 08:56 PM IST

Published On Jun 07, 2026, 08:56 PM IST

Last UpdatedJun 07, 2026, 08:56 PM IST

Shreyas iyer captaincy

Shreyas iyer captaincy

श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है. वह सूर्य कुमार यादव की जगह लेंगे. कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद श्रेयस अय्यर ने रविवार को कहा कि उन्हें बचपन से ही चुनौतियों का सामना करना पसंद रहा है और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी मिलने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें अपना व्यक्तित्व बदलना होगाय

31 साल के खिलाड़ी को शनिवार को भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. उन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह ली है, जिनकी अगुआई में भारत ने मार्च में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. सूर्यकुमार को टीम में भी जगह नहीं मिली है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘मुझे अपना व्यक्तित्व बदलने की जरूरत नहीं है’

अय्यर ने कहा कि वह वही व्यक्ति बने रहना चाहते हैं, जिसने मुंबई के बेहद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट माहौल में खेलते हुए अपनी पहचान बनाई. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, मुझे अपना व्यक्तित्व बदलने की जरूरत नहीं है, मुझे वही इंसान बने रहना है जो मैं पहले था, मैं किसी और जैसा बनने या किसी की सरपरस्ती में रहने की कोशिश नहीं करूंगा.

‘मुझे हमेशा चुनौतियां पसंद रही हैं’

उन्होंने कहा कि मुंबई जैसे क्रिकेट-प्रेमी शहर में बड़े होने के कारण चुनौतियां उनके जीवन का हिस्सा रही हैं. अय्यर ने कहा, मुझे हमेशा चुनौतियां पसंद रही हैं, मुंबई में क्रिकेट का स्तर बहुत ऊंचा है और प्रतिस्पर्धा भी बेहद कड़ी होती है, वहां हर दूसरा बच्चा मुंबई का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता है.

‘कप्तान के रूप में भूमिका मेरे लिए बड़ी चुनौती’

अय्यर ने कहा कि उनकी सोच हमेशा जीत हासिल करने की रही है. उन्होंने कहा, मेरा नजरिया हमेशा अपने सामने मौजूद हर चुनौती को जीतने का रहा है, सीखना और जीतना अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं, लेकिन खेल का आनंद लेना और प्रतिस्पर्धी भावना विकसित करना आपको एक अलग स्तर पर पहुंचा देता है. उन्होंने कहा, जब आपको ऐसी जिम्मेदारी मिलती है तो आप उसे स्वीकार करना चाहते हैं, फिलहाल कप्तान के रूप में मिली यह भूमिका मेरे लिए बड़ी चुनौती है.

अपने प्रदर्शन के दम पर कप्तान बने अय्यर: सौरव गांगुली

भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि अय्यर ने राष्ट्रीय टीम की कप्तानी का अवसर अपने प्रदर्शन के दम पर अर्जित किया है. आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैचों की सीरीज में अय्यर पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. उन्होंने दिसंबर 2023 में अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, जिसके बाद वह टीम से बाहर हो गए थे.

गांगुली ने कहा, श्रेयस ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने यह जिम्मेदारी अपने प्रदर्शन के दम पर हासिल की है, मैं यह नहीं कहूंगा कि सूर्यकुमार यादव को हटाना अनुचित है, चयनकर्ताओं ने अपना फैसला लिया है.

Editor's Pick