'कप्तान के तौर पर फेल रही', विश्व कप में श्रीलंका की हालत पर छलका चमारी अटापट्टू का दर्द

महिला टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज से हार के बाद श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू भावुक हो गईं। उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए कहा कि वह कप्तान के रूप में टीम को विश्व कप सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचा सकीं और इसे अपने करियर का सबसे बड़ा दर्द बताया।

Edited By : Ansh Kapoor |Jun 22, 2026, 06:48 PM IST

Published On Jun 22, 2026, 06:48 PM IST

Last UpdatedJun 22, 2026, 06:48 PM IST

Sri Lanka Women Team Captain

Sri Lanka Women Team Captain

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “यह दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुझे लगता है कि मैंने नेशनल टीम के लिए लगभग 18 साल खेला, लेकिन मैं कभी भी टीम को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचाने में सफल नहीं हो सकी। भले ही निजी तौर पर मैंने बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन मुझे लगता है कि एक कप्तान के तौर पर मैं फेल रही हूं। मेरे हिसाब से यह एक खिलाड़ी के लिए यह बहुत बड़ा दर्द है। अब मुझे उस दर्द के साथ रहना होगा।” श्रीलंका ने विश्व कप में अब तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में हार झेलनी पड़ी है। श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस अब बेहद कम नजर आ रहे हैं।

ग्रुप बी में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने अब तक खेले अपने तीनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ऐसे में इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने की मजबूत दावेदार यह दोनों टीमें नजर आ रही हैं। श्रीलंका अगर दो मुकाबले जीतकर भी सिर्फ 6 प्वाइंट पर ही पहुंच पाएगी। श्रीलंका को अपने अगले दो मुकाबले स्कॉटलैंड और आयरलैंड के खिलाफ खेलने हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हार के बाद भावुक हुईं अटापट्टू

अटापट्टू ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि मैंने अपनी पूरी कोशिश की। मेरे हिसाब से मुझे ज्यादा जिम्मेदारी से खेलना चाहिए था। अगर मैं इस मुकाबले में अधिक जिम्मेदारी से खेलती, तो हम इस मैच को जीत सकते थे। इसी वजह से मुझे इसका अफसोस है। मुझे किसी को हार के लिए जिम्मेदार ठहराना रास नहीं आता है। मेरे हिसाब से कप्तान और सबसे अनुभवी खिलाड़ी होने के नाते मुझे ज्यादा जिम्मेदारी के साथ खेलना चाहिए था। मैं बहुत दुखी हूं। मुझे लगता है कि मैंने अपना आखिरी मौका भी खो दिया है।”

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 98 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर कैरेबियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। वेस्टइंडीज ने 99 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर सिर्फ 16.1 ओवर में हासिल कर लिया। श्रीलंका की गेंदबाजों ने प्रयास तो बहुत किए, लेकिन वह टीम की हार को टालने में नाकाम रहीं।

Ansh Kapoor

Ansh Kapoor

अंश कपूर पिछले कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्हें बचपन से ही रेडियो सुनने और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने का शौक रहा है। खबरों को सिर्फ स्टूडियो में बैठकर बताने के बजाय उन्हें ग्राउंड रिपोर्ट करना, लोगों से मिलना और घटनाओं को करीब से समझना ज्यादा पसंद है। अपने करियर में अंश ने राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर काम किया है। उन्होंने पॉडकास्ट और डिजिटल कंटेंट के जरिए भी दर्शकों तक अपनी बात पहुंचाई है। वर्तमान में वह क्रिकेट पत्रकारिता से जुड़े हैं और क्रिकेट की खबरों, खिलाड़ियों की कहानियों, मैच विश्लेषण और खेल जगत की बड़ी घटनाओं पर काम कर रहे हैं। अंश का मानना है कि अच्छी पत्रकारिता वही है जो आसान भाषा में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाए। यही वजह है कि वह अपने कंटेंट को सरल, दिलचस्प और दर्शकों के लिए उपयोगी बनाने की कोशिश करते हैं।

Editor's Pick