हम दुनिया की सबसे... ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श का टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा बयान
हम दुनिया की सबसे... ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श का टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा बयान
मार्श ने कहा, हमारे पास एक प्रैक्टिस मैच है और फिर हमारे मैच के लिए लंबा समय है, इसलिए, हम अपने पहले मैच के लिए बहुत अच्छी तरह से तैयार होंगे.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 5, 2026 6:13 PM IST
Mitchell Marsh
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन सात फरवरी से होना है. टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम एक मजबूत दावेदार के रुप में उतरेगी. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने गुरुवार को शनिवार से शुरू हो रहे ICC T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम दुनिया की सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक रहे हैं और इस वर्ल्ड कप के लिए भी पूरी तैयारी के साथ उतरे हैं.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने चोटिल तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी को पूरा करने के लिए अपनी टीम की गहराई पर भरोसा जताया. कमिंस पीठ में खिंचाव के कारण इस बड़े इवेंट से बाहर हो गए हैं और हेजलवुड हल्की चोट के कारण ग्रुप स्टेज के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे. वर्ल्ड कप से पहले कोलंबो में कैप्टन्स ब्रीफिंग के दौरान मार्श ने कहा, मुझे लगता है कि हमने कई पहलुओं को कवर किया है, पैट और जोश के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वे तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं,जिससे हम अपनी टीम में काफी गहराई बना पाए हैं और जो खिलाड़ी आए हैं, उन्होंने हमारी टीम के लिए काफी क्रिकेट खेला है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
श्रीलंकाई पिचों पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे: मार्श
मार्श को उम्मीद है कि श्रीलंकाई पिचों पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, जो आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती हैं. उन्होंने कहा, हमें उन पर पूरा भरोसा है कि वे मैदान पर जाकर जरूरत पड़ने पर काम करेंगे और फिर हम परिस्थितियों के आधार पर टीमें चुनेंगे. मैथ्यू कुह्नमैन हमारे लिए शानदार रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि हमारे पास एडम ज़म्पा भी हैं और हमारे पास कुछ स्पिनिंग ऑलराउंडर भी हैं,जैसा कि ज़्यादातर टीमों के पास होगा.
TRENDING NOW
पाकिस्तान में हमारे कुछ खिलाड़ी नहीं थे: मार्श
वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की तैयारी आदर्श नहीं रही क्योंकि वे पाकिस्तान के खिलाफ वह T20I सीरीज़ 0-3 से हार गए थे, हालांकि मार्श ने इसे ज़्यादा गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने कहा, पाकिस्तान तो पाकिस्तान था, हमारे कुछ खिलाड़ी नहीं थे और हम यहां लंबे समय पहले आ गए थे,एक अच्छा ट्रेनिंग सेशन किया. हमारे पास एक प्रैक्टिस मैच है और फिर हमारे मैच के लिए लंबा समय है, इसलिए, हम अपने पहले मैच के लिए बहुत अच्छी तरह से तैयार होंगे.
‘हम दुनिया की सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक रहे हैं’
ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में आयरलैंड, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे और ओमान के साथ रखा गया है. मार्श ने इसे एक मुश्किल ड्रॉ बताया लेकिन कहा कि उनकी टीम में इस चुनौती का सामना करने की क्षमता है. उन्होंने कहा कि हम उन सभी टीमों का बहुत सम्मान करते हैं जिनके खिलाफ हम खेलने जा रहे हैं, पिछले 18 महीनों में मुझे लगता है कि हम दुनिया की सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक रहे हैं, हम इस वर्ल्ड कप में बहुत आत्मविश्वास के साथ आए हैं,यह जानते हुए कि परिस्थितियां समय-समय पर अलग होंगी लेकिन हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें दुनिया भर में इसका अनुभव है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.