add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मुझे लगा इस दुनिया में मेरा समय खत्म हो गया है...ऋषभ पंत ने हादसे को किया याद

Rishabh pant on car accident: ऋषभ पंत ने कहा, मुझे लग रहा था कि किसी ने मुझे बचा लिया है, मैंने डॉक्टर से पूछा कि मुझे ठीक होने में कितना समय लगेगा, उन्होंने कहा कि 16 से 18 महीने लगेंगे

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 30, 2024 4:27 PM IST

नई दिल्ली. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में भीषण कार हादसे का शिकार हो गए थे. इस घटना को एक साल से अधिक समय बीत चुका है. पंत ने उस घटना को याद करते हुए कहा कि इस कार दुर्घटना के बाद मुझे लगा था कि इस दुनिया में मेरा समय खत्म हो गया है.

अपने गृहनगर रूड़की के पास जानलेवा दुर्घटना पर पहली बार खुलकर बात करते हुए पंत ने कहा कि 30 दिसंबर 2022 की सुबह एक डिवाइडर से टकराने के बाद अपनी मर्सिडीज गाड़ी में आग लगने के बाद उन्हें लगा था कि वह लगभग मर ही जाएंगे. दुर्घटना में पंत के दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया और उनके माथे पर दो चोटें आईं. हादसे के बाद से 26 साल का विकेटकीपर बल्लेबाज क्रिकेट से दूर है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सरफराज खान को दूसरे टेस्ट के प्लेइंग-11 में मिले मौका, आकाश चोपड़ा समर्थन में उतरे

मैं भाग्यशाली था: पंत

पंत ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, जीवन में पहली बार मुझे ऐसा लगा कि इस दुनिया में मेरा समय खत्म हो गया है, दुर्घटना के दौरान मुझे घावों के बारे में पता था लेकिन मैं भाग्यशाली था क्योंकि यह और भी गंभीर हो सकता था. उन्होंने कहा, मुझे लग रहा था कि किसी ने मुझे बचा लिया है, मैंने डॉक्टर से पूछा कि मुझे ठीक होने में कितना समय लगेगा, उन्होंने कहा कि 16 से 18 महीने लगेंगे. मुझे पता था कि उबरने के इस समय को कम करने के लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी.

मैं जब अच्छा नहीं खेलता तो मुशीर से सीखता हूं, इससे आत्मविश्वास आता है: सरफराज खान

आईपीएल 2024 से पंत करेंगे वापसी

दुर्घटना के कारण पंत को मुंबई में सर्जरी करानी पड़ी और उम्मीद है कि वह आईपीएल में वापसी करेंगे. पिछले साल दुबई में आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होने के बाद पंत के आगामी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने की उम्मीद है.