add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: कैमरामैन से माफी मांगने पहुंचे हार्दिक पांड्या,गले लगाया, कंधे पर बर्फ भी रखी

हार्दिक पांड्या ने पांचवें टी-20 मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी की और 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए 25 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 63 रनों की पारी खेली.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 20, 2025 6:43 PM IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार को टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भारत के लिए मैच विनर बनकर उभरे, अपनी विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर हार्दिक ने भारत को खिताबी जीत दिलाई. हार्दिक ने अपनी पारी के दौरान बड़े-बड़े शॉट लगाए, इसमें एक शॉट सीधे कैमरामैन के कंधे पर जाकर लगा, गेंद अगर कंधे के ऊपर लगी होती, तो कैमरामैन मुश्किल में पड़ सकता था.

पारी के बाद हार्दिक पांड्या ने कैमरामैन से मिलकर उनका हालचाल पूछा और उन्हें गले लगाते हुए दर्द कम करने की कोशिश की, हार्दिक ने कैमरामैन के कंधे पर बर्फ भी रखी, इसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैं उनसे मिलकर माफी मांगने गया था: हार्दिक

वीडियो में हार्दिक पांड्या ने कहा, मैंने काफी सीधा शॉट लगाया था, जो सीधा जाकर उनके कंधे पर गिरा, मैं काफी चिंतित था, भगवान मेरे साथ थे कि गेंद और ऊपर की तरफ नहीं गई, कंधे पर सूजन जरूर होगी, लेकिन वह भी भाग्यशाली हैं कि गेंद ऊपर नहीं लगी, मैं उनसे मिलकर माफी मांगने गया था. उन्होंने आगे कहा कि मैंने पिछले 10 साल के अपने करियर में हमेशा उन्हें अपने आस-पास देखा है, मैं बस यही देखना चाहता था कि वह फिट रहें, मैं खुश हूं कि गेंद कहीं नाजुक जगह पर नहीं लगी और वो फिट हैं.

वीडियो में कैमरामैन ने विजय का चिन्ह दिखाकर मुस्कुराते हुए कहा, गेंद कंधे पर लगी थी, थोड़ी ऊपर लगती, तो दिक्कत होती, फिलहाल, सब ठीक है.

हार्दिक पांड्या ने 16 गेंद में जड़ा अर्धशतक

हार्दिक पांड्या ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी की और 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए 25 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 63 रनों की पारी खेली हार्दिक की पारी की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 231 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका की टीम आठ विकेट पर 201 रन बना सकी. हार्दिक पांड्या मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए. पांच मैचों की सीरीज भारत ने 3-1 से जीती, सीरीज में 10 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे.