Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 9, 2026 12:02 AM IST

अहमदाबाद: अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. वह अपने पहले तीन मैचों में जीरो पर आउट हुए. और इसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई. और ऐसा भी वक्त आया जब उन्हें टीम से बाहर करने तक की मांग की जाने लगी. सेमीफाइनल में जब वह इंग्लैंड के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए तो यह सवाल भी उठने लगा कि क्या वह इस वर्ल्ड कप के फाइनल में खेलेंगे. लेकिन टीम प्रबंधन ने उन पर भरोसा जताए रखा. और फाइनल मे उन्होंने इस भरोसे को सही भी साबित किया.
और अभिषेक ने रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भारत की जीत के बाद अभिषेक ने टीम मैनेजमेंट का शुक्रिया भी अदा किया. उन्होंने कहा कि एक वक्त पर उन्हें खुद की क्षमता पर शक होने लगा था. लेकिन टीम मैनेजमेंट को उन पर पूरा यकीन रहा.
फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 21 गेंद में 52 रन बनाए. उन्होंने सिर्फ 18 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने पावरप्ले में ही 92 रन जोड़ दिए थे. और पहले विकेट के लिए इन दोनों ने 98 रन जोड़े. भारत ने इस साझेदारी के दम पर पांच विकेट पर 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑल आउट हो गई. और भारत ने 96 रन से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया. इसके साथ ही भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. भारत टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी बरकरार रखने वाली पहली टीम बन गई.
मैच के बाद अभिषेक ने कहा, ‘एक बात बिल्कुल साफ थी, जिसे मैं पहले भी साझा करना चाहता था, लेकिन आज सबसे सही दिन है. कप्तान और कोच को मुझ पर भरोसा था. यहां तक कि मुझे खुद पर शक होने लगा था. मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था, यह मेरे लिए मुश्कल टूर्नामेंट था.’
उन्होंने कहा, ‘मैं बस अपनी प्रक्रिया पर ध्यान दे रहा था और हर मैच को एक-एक करके लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन यह आसान नहीं था. मुझे इस टीम से प्यार है क्योंकि उन्होंने जिस तरह से मेरा साथ दिया, वह खास है. पूरे साल मैं टीम के लिए अच्छा कर रहा था, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था.’
अभिषेक ने कहा, ‘टीम और प्रबंधन ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया, वह बहुत मायने रखता है. टूर्नामेंट के बीच में मैं भावुक हो गया था, कोच और कप्तान से बात करना चाहता था. उन्होंने कहा कि तुम हमारे लिए बड़े मैच जिताओगे. वहीं मुश्किल समय में भी दर्शकों ने हमारा बहुत समर्थन किया.’
उन्होंने कहा, ‘टीम मैनेजमेंट, गौती भाई और सूर्या ने बार-बार मुझसे कहा कि हम इस बात पर बिलकुल चर्चा नहीं करेंगे कि बाहर लोग क्या कह रहे हैं. हमें सिर्फ टीम के अंदर क्या बात हो रही है उस पर बात करनी है. और टीम को तुम पर पूरा यकीन है.’
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
