×

अहम मौकों पर विकेट लेने पर दे रहा हूं ज्‍यादा ध्‍यान : एंड्रयू टाई

ऑस्‍ट्रेलिया के एंड्रयू टाई ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ आखिरी लीग मैच में 3 विकेट लिए।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Published on - July 6, 2018 6:12 PM IST

ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई का कहना है कि वो इस समय अहम मौकों पर टीम के लिए विकेट झटकने पर काम कर रहे हैं। टाई इस वर्ष टी-20 में 50 से अधिक विकेट ले चुके हैं। उन्‍होंने शुक्रवार को लगातार चौथी बार तीन विकेट लिए।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/t20-tri-series-australia-beat-zimbabwe-by-5-wickets-724584″][/link-to-post]

ऑस्‍ट्रेलिया और मेजबान जिम्‍बाब्‍वे की टीम ट्राई सीरीज के अंतिम लीग मुकाबले में शुक्रवार को आमने-सामने थीं। जिम्‍बाब्‍वे ने ऑस्‍ट्रेलिया को 152 रन का लक्ष्‍य दिया था जिसे मेहमान टीम ने एक गेंद बाकी रहते 5 विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इस मैच में एंड्रयू टाई ने अपने चार ओवर के कोटे में 28 रन देकर तीन विकेट लिए। टाई को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया का सामना रविवार को पाकिस्‍तान से होगा।

जीत के बाद टाई ने कहा, ‘ मैं अहम मौकों पर विकेट झटकने के उपर काम कर रहा हूं। मैं इस सीरीज में लकी रहा कि मैंने डेथ ओवरों में विपक्षी टीम को अधिक रन बनाने से रोकने में सफल रहा। अच्‍छा है कि आज हम जीते। उम्‍मीद है कि हमारी टीम रविवार को भी जीत दर्ज करने में सफल रहेगी।’

गौरतलब है कि एंड्रयू टाई ने आईपीएल-11 में बेहतरीन गेंदबाजी की थी। वो इस आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शीर्ष पर रहे। उन्‍हें पर्पल कैप से नवाजा गया था। बकौल टाई, ‘ मुझे लगता है कि हमने अपना श्रेष्‍ठ प्रदर्शन अंतिम मैच के लिए बचा कर रखा है।’