अपने खेल पर कड़ी मेहनत करने का वक्त मिला- डेविड वार्नर

हैदराबाद की तरफ से इस सीजन आखिरी मुकाबला खेलने उतरे डेविड वार्नर ने शानदार जीत के साथ विदाई ली।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 30, 2019, 12:47 AM IST

Published On Apr 30, 2019, 12:47 AM IST

Last UpdatedApr 30, 2019, 12:47 AM IST

David Warner @IANS

सोमवार को इंडियन टी20 लीग के 48वें मुकाबले में हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ 45 रन की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के नायक रहे हैदराबाद के ओपनर डेविड वार्नर जो इस सीजन के अपने आखिरी मैच में उतरे थे। वार्नर ने 81 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

मैच के बाद उन्होंने कहा, ”मैदान पर जाकर अच्छी तरह से अपना काम करके वापस आने से अच्छा लगता है। ग्राउंड स्टाफ बिना थकान के पूरा वक्त हमारे लिए अच्छा विकेट तैयार करने में जुटे रहते हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: वार्नर- राशिद का शानदार प्रदर्शन, पंजाब को 45 रन से हराया

”बस अपने बेसिक पर ध्यान देना होता है गेम प्लान पर टिके रहने की जरूरत होती है। मैंने यही किया और टीम को बेहतर स्थिति में लेकर आया। मुझे विकेट पर वक्त बिताने का थोड़ा वक्त मिला लेकिन जैसे ही दो चार डॉट गेंद पड़ती तो जल्दी हो जाती। मुझे अपने खेल पर कड़ी मेहनत करने का वक्त मिला।”

मैच से ब्रेक पर वार्नर ने कहा, ”पिछले 16-18 हफ्ते मैंने अपने बल्ले को किनारे रख दिया था। एक अच्छा पिता और पति बनने की कोशिश की जो मेरे लिए काम कर गया।

पढ़ें: स्मिथ बोले- IPL खेलने से वनडे क्रिकेट की तैयारी में मिली मदद

टीम के खिलाड़ियों के साथ मस्ती पर उन्होंने कहा,  ”मैंने हमेशा ही टीम के साथ अच्छा रहने की कोशिश की है। एक मजाकिया और वो जो उनके साथ प्रैंक करे, साथियों के साथ ऐसा बनकर करने की कोशिश की है।”

मैदान पर बल्लेबाजी के बारे में उन्होंने बताया, ”पहले 6 ओवर हमेशा ही काफी गेंद और बल्ले दोनों से मुश्किल होते हैं। बहुत आसान का काम होता है कि अपना स्वभाविक खेल खेलिए।”

विश्व कप के बारे में वार्नर का कहना था, ”इंग्लैंड में इस विश्व कप के दौरान आप कुछ हाई स्कोरिंग मुकाबले देखेंगे। वो (इंग्लैंड) बहुत ही शानदार टीम है। हम मौजूदा चैंपियन हैं और हमारे लिए अपनी क्षमता पर भरोसा करना और अपना सर्वश्रेष्ठ देना जरूरी होगा। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और यह हमारे लिए काफी अहम होने वाला है।”

Editor's Pick